{"_id":"5cc81583bdec2206fd72a7e7","slug":"rishi-kapoor-to-sonali-bendre-bollywood-5-stars-who-fight-with-diseases-and-won","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषि कपूर ही नहीं बीमारी को मात देकर इन 5 सेलिब्रिटीज ने भी जीती जिंदगी की जंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋषि कपूर ही नहीं बीमारी को मात देकर इन 5 सेलिब्रिटीज ने भी जीती जिंदगी की जंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 30 Apr 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Rishi, Mumtaz, Sonali
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) बीते कई महीनों से न्यूयॉर्क में इलाज करवा रहे थे। ऋषि कपूर को आखिर क्या हुआ था इस बात की कोई भी जानकारी कपूर खानदान ने नहीं बताई थी। वहीं अब ऋषि कपूर के दोस्त और फिल्म डायरेक्टर राहुल रवैल ने पोस्ट करके बताया कि ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था और अब वह पूरी तरह से ठीक हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे स्टार्स के बारे में बता रहे हैं जो खतरनाक बीमारी को मात देकर जिंदगी की जंग जीत चुके हैं।
2 of 6
बॉलीवुड
- फोटो : Amar Ujala
सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में कैंसर को मात दी है। सोनाली बेंद्रे 4 महीने तक न्यूयॉर्क में इलाज करवाने के बाद भारत वापस लौटी थीं। इस बीमारी की वजह से सोनाली को अपने बाल भी मुंडवाने पड़े थे। अब वह ठीक हो चुकी हैं और अपनी जिंदगी एन्जॉय कर रही हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में वह वोट डालने भी पहुंचीं।
3 of 6
mumtaz
- फोटो : file photo
चुलबुली और नटखट अदाओं के साथ जब भी मुमताज परदे पर आतीं तो लोग उनके कायल हो जाते, लेकिन जैसा कि कहा जाता है, 'बुरा वक्त जब आता है तो सब तहस नहस कर डालता है। 54 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस मुमताज को भी ब्रेस्ट कैंसर हो गया था जिसके बारे में उन्हें काफी देर से पता चला। कीमोथेरेपी की वजह से मुमताज की हालत और भी खराब हो गई थी। उनके सारे बाल उड़ चुके थे, यहां तक कि उनकी पलकों और भौहों के बाल तक झड़ गए। ऐसी हालत में मुमताज को घर से निकलने में भी डर लगता था। मगर उन्होंने भी इलाज कराकर जिंदगी में वापसी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Irrfan Khan
- फोटो : social media
52 वर्षीय इरफान ने पिछले साल मार्च में बताया था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। जिसके बाद वह इलाज करवाने लंदन चले गए थे। 8 महीने इलाज करवाकर इरफान जब वापस आए तो उनके फैंस काफी खुश हो गए। इरफान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अंग्रेजी मीडियम फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मनीषा कोईराला
- फोटो : twitter
एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को साल 2012 में ओवेरियन कैंसर हुआ था जिसके बाद उनकी सफल सर्जरी हुई। मनीषा की सर्जरी न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में हुई थी। इलाज के दौरान मनीषा ने अपना सिर मुंडवा लिया था। इलाज के बाद मनीषा ने हाल ही में कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ी और उस पर जीत पाई। उन्होंने अपनी किताब 'हील्ड: हाउ कैंसर गेव मी ए न्यू लाइफ' में अपनी बॉलीवुड जर्नी से जुड़े कई खुलासे किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।