ऋषि कपूर हुए ट्रोल और 200 करोड़ के पास भारत की कमाई सहित ये मनोरंजन की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिशा पाटनी बीते दिनों शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के साथ डिनर पर गई थीं। लेकिन इस दौरान दिशा के साथ उनके बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ कहीं नजर नहीं आए थे। टाइगर के बिना आदित्य संग आउटिंग पर जाने को लेकर लोगों ने दिशा पर सवाल उठाए थे। उन्हें सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल किया गया था। लेकिन अब दिशा ने इस पर करारा जवाब दिया है। दिशा पाटनी ने कहा, 'आप दोस्तों के साथ डिनर और लंच पर जाते हो, इसमें गलत क्या है? हर किसी के दोस्त होते हैं मेल और फीमेल। आप जेंडर देखकर अपने दोस्त नहीं चुनते हो।'
पढ़ें: आदित्य ठाकरे संग डिनर के लिए ट्रोल हुईं दिशा पाटनी का हेटर्स जवाब, बोलीं- 'इसमें गलत क्या है'
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में अमिताभ ने 2019 वर्ल्ड कप को लेकर एक ट्वीट किया है। अमिताभ ने अपने एक ही ट्वीट से दो मुद्दों पर बात रखी है। एक तरफ जहां वर्ल्ड कप का जिक्र कर दिया तो वहीं दूसरी और बारिश की जरूरत का भी बखान कर दिया। अमिताभ बच्चन भी क्रिकेट पसंद करते हैं और वर्ल्ड कप 2019 फॉलो कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने भी इस मामले में एक यूजर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा- '2019 के वर्ल्ड कप टूर्नामेंट को भारत में शिफ्ट कर लो... हमें बारिश की जरूरत है।' बता दें कि अमिताभ का ये रिएक्शन मजाकिया लहजे में था।
फिल्मों से दूर रहने वालीं रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रवीना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी राय एक दम बेबाकी से रखती हैं। ऐसे में एक बार फिर रवीना सुर्खियों में हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने वायरल हो रहे शेर के वीडियो पर गुस्सा जाहिर किया है। वीडियो पर नाराजगी जाहिर करते हुए रवीना ने वीडियो को रिट्वीट किया और लिखा- 'हारे हुए लोगों की दयनीय अवस्था...ये लोग नर्क में सड़ेंगे। कई बार मैं यह चाहती हूं कि लोगों का कर्म हमारी 'नागिन' मूवी की तरह उनके सामने आए...दर्दनाक मौत नसीब हो।'
पढ़ें: वायरल वीडियो में शेर के मुंह पर केक लगाने से भड़कीं रवीना टंडन, कहा- ये लोग नर्क में सड़ेंगे
सलमान खान-कटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत अपनी रिलीज के नौवें दिन भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में 18वें स्थान पर पहुंचने में कामयाब रही। बुधवार 5 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने गुरुवार तक कुल 172 करोड़ 19 लाख रुपये की कमाई कर ली है। इस शुक्रवार को रिलीज हुई दोनों फिल्मों गेम ओवर और मेन इन ब्लैक इंटरनेशनल की ओपनिंग उम्मीद से काफी कम रहने का फायदा भारत को दूसरे हफ्ते में भी मिलता नजर आ रहा है।