सब्सक्राइब करें

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर ऋषि कपूर ने उड़ाया मजाक, 'सांस फूलना, घबराहट, नम आंखें..

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 04 Nov 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
rishi kapoor tweet and makes fun delhi pollution
rishi kapoor - फोटो : social media

दिल्ली में प्रदूषण की वजह से सांस लेना मुश्किल हो गया है। इससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं। वहीं सरकार की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर दिल्ली में प्रदूषण को लेकर कई मजेदार मीम्स और वीडियो देखने को मिले हैं। अब ऋषि कपूर ने भी अपने ट्विटर पर ऐसा ही कुछ शेयर किया है। 

Trending Videos
rishi kapoor tweet and makes fun delhi pollution
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला

ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में एक मीम शेयर किया। जिस पर लिखा था- 'सांस फूलना, घबराहट, नम आंखें.. या तो आप प्यार में हैं या दिल्ली में' इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बिल्कुल सच।'

विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor tweet and makes fun delhi pollution
Rishi Kapoor - फोटो : instagram

ऋषि कपूर इसी साल सितंबर में न्यूयॉर्क से वापस भारत लौटे हैं। पिछले 11 महीने से वो न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे थे। ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'झूठा कही का' थी। यह फिल्म इसी साल 19 जुलाई को रिलीज हुई थी जिसमें सनी सिंह और जिमी शेरगिल की मुख्य भूमिका थी।

rishi kapoor tweet and makes fun delhi pollution
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media

ऋषि कपूर से पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी प्रदूषण को लेकर पोस्ट लिखा। प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर चेहरे पर मास्क और आंखों पर चश्मा लगाए हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है। 

विज्ञापन
rishi kapoor tweet and makes fun delhi pollution
Priyanka Chopra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा, 'द व्हाइट टाइगर के शूट के दिन। इस शहर में फिलहाल शूटिंग करना बहुत मुश्किल हो रहा है, मुझे समझ नहीं आता कि लोग इन हालातों में यहां रह कैसे रहे हैं। शुक्र है कि हमारे पास एयर प्यूरीफायर और मास्क जैसी सुविधा है। गरीबों और बेघरों के लिए दुआ करें। सभी लोग अपना ध्यान रखें।'

बेटे अरहान के साथ मलाइका अरोड़ा ने शेयर की फोटो, सोशल मीडिया यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed