{"_id":"5dbf21218ebc3e93cb7673f9","slug":"chunky-pandey-warns-daughter-ananya-pandey-boyfriend-kartik-aaryan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनन्या पांडे के ब्वॉयफ्रेंड को चंकी ने दी वॉर्निंग तो बेटी बोली-अब कोई उन्हें डेट नहीं करेगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनन्या पांडे के ब्वॉयफ्रेंड को चंकी ने दी वॉर्निंग तो बेटी बोली-अब कोई उन्हें डेट नहीं करेगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kartik Aaryan and Ananya Panday
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पति पत्नी और वो के प्रमोशन में व्यस्त हैं। दोनों स्टार्स का नाम कई बार एक साथ जुड़ चुका है। पिछले दिनों खबर आई थी कि कार्तिक और सारा अली खान का ब्रेकअप हो गया है, तब से इस तरह की खबरें और पनपने लगीं कि अब कार्तिक का सारा ध्यान अब अनन्या की तरफ है। हाल ही में अनन्या के पिता चंकी पांडे ने उनके ब्वॉयफ्रेंड के लिए वार्निंग दे डाली।
2 of 5
Ananya Panday
- फोटो : Social Media
हाल ही में अनन्या पांडे अपने पिता चंकी पांडे के साथ मनीष पॉल के टीवी शो 'मूवीज मस्ती' में नजर आई थीं। इस दौरान मनीष पॉल ने मजाकिया अंदाज में अनन्या से पूछा कि उन्होंने कितनी बार कार्तिक आर्यन की फिल्म लुका छुपी और कार्तिक कॉलिंग कार्तिक देखी। मनीष की ये बात सुनकर अनन्या ब्लश कर रही थीं।
3 of 5
ananya pandey chunky pandey
इस बीच चंकी पांडे ने अनन्या के ब्वॉयफ्रेंड्स और फ्यूचर हसबैंड को सावधान करते हुए कहते हैं कि अनन्या को हैंडल करना काफी मुश्किल है। ये बात सुनकर सभी हंसने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद चंकी ने फनी मूड में कहा- 'मैं अपनी बेटी के ब्वॉयफ्रेंड को सावधान करना चाहता हूं, क्योंकि अनन्या को हैंडल करना बेहद मुश्किल है।' चंकी की बात सुनकर अनन्या ने हंसते हुए कहा कि अब कोई भी उन्हें डेट नहीं करना चाहेगा।
विज्ञापन
5 of 5
अनन्या, कार्तिक और भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन सारा अली खान के साथ इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल', 'भूल भूलैया 2', और 'दोस्ताना 2' में नजर आएंगे। वहीं अनन्या शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर के साथ फिल्म खाली पीली में दिखेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।