फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी नागरिक ने गाया- 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा', ऋषि कपूर ने ऐसे किया रिएक्ट

Wed, 20 Nov 2019 06:47 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 20 Nov 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
Rishi kapoor Tweet on Altaf British Pakistani sings Saare Jahan se Achcha on Republic Channel Arnab
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वो करीबन हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखते हैं। जिसके चलते कभी वो ट्रोल हो जाते हैं तो कभी जमकर वाहवाही लूटते हैं। ऐसे में अब एक बार फिर ऋषि का एक ट्वीट वायरल हो रहा है।

Rishi kapoor Tweet on Altaf British Pakistani sings Saare Jahan se Achcha on Republic Channel Arnab
Rishi Kapoor - फोटो : social media

दरअसल ऋषि कपूर ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने रिपब्लिक भारत चैनल के एंकर अर्नब गोस्वामी पर निशाना साधा है। बता दें कि अर्नब के शो में एमक्यूएम (MQM) संस्थापक, ब्रिटिश पाकिस्तानी नागरिक अल्ताफ हुसैन पहुंचे थे। शो में अल्ताफ ने गाना भी गाया था।

Rishi kapoor Tweet on Altaf British Pakistani sings Saare Jahan se Achcha on Republic Channel Arnab
rishi kapoor - फोटो : social media

शो में अल्ताफ  ने 'सारे जहां  से अच्छा हिंदुस्तान हमारा' गीत गाया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर ऋषि कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बहुत अच्छा, एमक्यूएम फाउंडर और ब्रिटिश पाकिस्तानी नागरिक अल्ताफ हुसैन ने रिपब्लिक चैनल में अर्नब के साथ 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा' गाया। वह भारत में आश्रम ढूंढ रहे हैं। चीखने-चिल्लाने के इस खेल में अर्नब ने अपने हाथ नीचे किए हुए थे। LOL, बहुत नाटकीय था, हम सभी के साथ शांति चाहते हैं।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi kapoor Tweet on Altaf British Pakistani sings Saare Jahan se Achcha on Republic Channel Arnab
Rishi Kapoor - फोटो : instagram

बात ऋषि के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी अगली फिल्म 'द बॉडी' है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। वहीं फिल्म में ऋषि के साथ इमरान हाशमी भी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही 'द बॉडी'  के बाद ऋषि फरहान अख्तर और मृणाल ठाकुर के साथ 'तूफान' में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Rishi kapoor Tweet on Altaf British Pakistani sings Saare Jahan se Achcha on Republic Channel Arnab
aamir khan and rishi kapoor - फोटो : instagram

गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले ही कैंसर जैसी गंभीर बिमारी को मात देकर ऋषि भारत लौटे हैं। लंबे वक्त तक अमेरिका में उनका इलाज चल रहा था। उस दौरान एक तरफ जहां कई सेलेब्स उनसे मिलने पहुंचते थे तो वहीं सोशल मीडिया पर भी ऋषि के लिए पोस्ट देखे गए थे।

पढ़ें: 'तानाजी' पर सलमान का ट्वीट, शाहरुख-अमिताभ से आगे निकलीं प्रियंका, दिनभर की पांच बड़ी खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed