फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड कप की टीम देख इस वजह से हैरान हुए ऋषि कपूर, क्या धोनी के अलग पड़ने पर था कमेंट?

Tue, 16 Apr 2019 03:24 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 16 Apr 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
rishi kapoor tweet on indian cricket team for world cup 2019
rishi kapoor - फोटो : self

दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर काफी समय से न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं। इस बीच ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं रहते हैं। ऋषि कपूर ने एक बार फिर से ऐसा ही एक मजेदार ट्वीट किया है।

rishi kapoor tweet on indian cricket team for world cup 2019
rishi kapoor - फोटो : social media

दरअसल, 30 मई से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया गया है। विराट कोहली की कप्तानी में अनुभवी और युवा चेहरों को टीम में जगह दी गई है। टीम चयन के बाद ऋषि कपूर ने खिलाड़ियों की दाढ़ी को लेकर चुटकी ली।

rishi kapoor tweet on indian cricket team for world cup 2019
Rishi Kapoor - फोटो : instagram
ऋषि कपूर ने अखबार की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें 15 खिलाड़ी दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा कि 'इस फोटो को रेफरेंस प्वॉइंट के रूप में ना देखें लेकिन हमारे अधिकांश खिलाड़ी स्पोर्ट्स बीयर्ड क्यों रखते हैं? सभी सैमसन हैं क्या? (याद है उनकी मजबूती उनके बालों से थी) मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि बिना दाढ़ी के भी वो स्मार्ट और डैशिंग लगते हैं। बस ऐसे ही ध्यान दिया।' गौरतलब है कि इनमें से केवल धोनी ही इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने दाढ़ी नहीं रखी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor tweet on indian cricket team for world cup 2019
rishi kapoor - फोटो : social media

ऋषि कपूर के फैंस उनके जल्द वापस लौटने की कामना कर रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर पिता से मिलकर न्यूयॉर्क से वापस लौटे हैं, उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। खबरों के मुताबिक, ऋषि कपूर की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। 

विज्ञापन
rishi kapoor tweet on indian cricket team for world cup 2019
rishi kapoor - फोटो : file photo

ऋषि कपूर की बीमारी का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन तबीयत ठीक न होने की जानकारी मिलते ही वह अपना इलाज करवाने विदेश चले गए थे। ऋषि कपूर आखिरी बार मुल्क फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अलावा तापसी पन्नू और आशुतोष राणा भी थे। इस फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed