फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rita Bhaduri: बच्चन परिवार से रिश्ता जोड़ने पर भड़क जाती थीं रीता, भयानक बीमारी भी नहीं तोड़ पाई थी हौसला

Fri, 04 Nov 2022 08:29 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 04 Nov 2022 08:29 AM IST
विज्ञापन
rita bhaduri birthday her surname confusion with jaya bachchan and career journey
रीता भादुड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

रीता भादुड़ी टीवी सीरियल और हिंदी फिल्मों की दिग्गज अभिनेत्री रही हैं। वह इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। हिंदी सिनेमा में उन्होंने नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। रीता भादुड़ी को उनके सरनेम की वजह से कई बार जया बच्चन की बहन भी समझा जा चुका है, क्योंकि पहले जया बच्चन का नाम जया भादुड़ी ही था। 4 नवंबर को रीता भादुड़ी की बर्थ एनिवर्सरी है। तो चलिए इस खास मौके पर अभिनेत्री से जुड़ी कुछ बातें जानते हैं। 

rita bhaduri birthday her surname confusion with jaya bachchan and career journey
रीता भादुड़ी

रीता भादुड़ी इंडस्ट्री में लगभग 5 दशक तक सक्रिय रहीं। रीता 'सावन को आने दो' और 'राजा' फिल्म के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा रीता ने 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं', 'मुलाकात', 'दिल विल प्यार व्यार', 'कितने दूर कितने पास', 'क्या कहना', 'होते होते प्यार हो गया', 'तमन्ना', 'हीरो नंबर वन', 'आतंक ही आतंक', 'जाने जिगर', 'राजा', 'आशिक आवारा', 'घर हो तो ऐसा', 'आईना', 'जूली' और 'तेरी तलाश में' जैसी फिल्मों में काम किया है।


इसे भी पढ़ें- Chhavi Mittal: छवि मित्तल ने किया यूएफओ देखने का दावा, वीडियो शेयर कर कहा- कसम से वह एलियन ही था
 
rita bhaduri birthday her surname confusion with jaya bachchan and career journey
रीता भादुड़ी

1995 में आई फिल्म 'राजा' के लिए रीता को फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग रोल के अवॉर्ड से नवाजा गया था। रीता के सरनेम की वजह से अकसर लोग उन्हें जया भादुड़ी की बहन समझ लेते थे। साल 2011 में हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'पिछली बार जब मैं जयपुर आई थी तो किसी ने मुझसे पूछा था कि क्या मैं जया भादुड़ी की बहन हूं? ये सुनकर मुझे बहुत गुस्सा आया था'।

विज्ञापन
विज्ञापन
rita bhaduri birthday her surname confusion with jaya bachchan and career journey
रीता भादुड़ी

उस दौरान रीता ने कहा था, 'कितने साल हो गए मुझे इंडस्ट्री में, लेकिन अभी तक लोगों को ये नहीं पता चला कि हम दोनों में कोई कनेक्शन नहीं है। लोग मुझे जया की बहन समझने की गलती कर देते हैं। लेकिन ठीक है अब मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है'। जुलाई 2018 में रीता का निधन हो गया था। उन्हें किडनी में समस्या थी, जिसके कारण हर दूसरे दिन उन्हें डायलिसिस कराना होता था, लेकिन अपनी बीमारी के बाद भी वह काम में लगी रहती थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed