{"_id":"5dbf43be8ebc3e01586f215b","slug":"rita-bhaduri-birthday-special-and-her-life-unfacts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भयानक बीमारी भी नहीं तोड़ पाई इस एक्ट्रेस का हौसला, जया की बहन कहलाने पर भड़की थीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भयानक बीमारी भी नहीं तोड़ पाई इस एक्ट्रेस का हौसला, जया की बहन कहलाने पर भड़की थीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rita Bhaduri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म और टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रीता भादुड़ी का का जन्म चार नवंबर 1955 में हुआ था। उन्होंने करीब 71 फिल्मों में काम किया। साथ ही वो 30 से ज्यादा धारावाहिकों में नजर आईं। उनको भारतीय सिनेमा में अपने सपोर्टिंग रोल्स के लिए जाना जाता है। बीते साल 17 जुलाई को उन्होंने अंतिम सांस ली। आज रीता भादुड़ी के जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी अनसुनी बातें।
2 of 5
Rita Bhaduri
रीता भादुड़ी अपने अंतिम दिनों में सीरियल निमकी मुखिया में काम कर रही थीं। रीता बहुत ही जिंदादिल इंसान थीं। उनकी किडनी कई सालों से काफी कमजोर हो गई थी, जिसके चलते हर दूसरे दिन उन्हें डायलिसिस के लिए जाना पड़ता था। लेकिन ये बीमारी उनका हौसला नहीं तोड़ पाई। बीमारी के बावजूद उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा।
3 of 5
Rita Bhaduri
1995 में आई फिल्म 'राजा' के लिए रीता को फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग रोल के अवॉर्ड से नवाजा गया था । फिल्म 'जूली' (1975) में रीता ने जूली की बेस्ट फ्रेंड का रोल निभाया था । इस फिल्म में रीता पर 'ये रातें नई पुरानी' गाना फिल्माया गया था । इसके अलावा उन्होंने 'घर हो तो ऐसा', 'कभी हां कभी ना', 'रंग', 'तमन्ना', 'अनुरोध', 'फूलन देवी', 'दलाल' जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय की छाप छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rita Bhaduri
रीता के सरनेम की वजह से अकसर लोग उन्हें जया भादुड़ी की बहन समझ लेते थे । साल 2011 में हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'पिछली बार जब मैं जयपुर आई थी तो किसी ने मुझसे पूछा था कि क्या मैं जया भादुड़ी की बहन हूं? ये सुनकर मुझे बहुत गुस्सा आया था ।'
विज्ञापन
5 of 5
Rita Bhaduri
रीता ने कहा था, 'कितने साल हो गए मुझे इंडस्ट्री में, लेकिन अभी तक लोगों को ये नहीं पता चला कि हम दोनों में कोई कनेक्शन नहीं है । लोग मुझे जया की बहन समझने की गलती कर देते हैं । लेकिन ठीक है अब मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।