फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉ. हाथी के बाद अब इस एक्ट्रेस के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, यूजर्स बोले-वो मां जैसी थीं

Tue, 17 Jul 2018 11:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
Rita Bhaduri death fans reaction on social media
Rita Bhaduri
टीवी और फिल्मों में मां के रोल निभाने वाली एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का निधन हो गया है। इस खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है । रीता लंबे वक्त से किडनी की समस्या से परेशान थी और उन्हें डायलिसिस पर रखा गया था। रीता इस वक्त 'निमकी मुखिया' सीरियल में इमरती देवी का किरदार निभा रही थी। कुछ वक्त पहले ही डॉ. हाथी का निधन हुआ और अब रीता भादुड़ी की मौत की खबर ने सभी को हिला कर रख दिया। इस शोक की घड़ी में फैंस ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया।
Rita Bhaduri death fans reaction on social media
Rita Bhaduri
रीता भादुड़ी ने एक के बढ़कर एक रोल फिल्मों और सीरियल में निभाए हैं। इतने लंबे सफर में उन्होंने अपने किरदारों से सभी के दिल को छुआ। इस मौके पर एक यूजर ने कमेंट किया - 'रीता भादुड़ी की आत्मा को भगवान शांति दे। रीता एक बेहतरीन एक्ट्रेस थीं।' एक और यूजर ने लिखा - 'दिलजले फिल्म में निभाया गया आपका किरदार हमेशा याद रहेगा। आप बेहतरीन अदाकारा थीं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।' 
 



 
Rita Bhaduri death fans reaction on social media
Rita Bhaduri
इसके साथ ही एक और यूजर ने दुख जाहिर करते हुए लिखा- 'इस खबर को सुनकर बहुत तकलीफ हुई। मैंने उनके साथ एक प्रोजेक्ट में काम किया है। वह बहुत दयालु थी और अपने काम से काफी लगाव था।' वहीं एक और यूजर ने लिखा - 'वह मां के किरदार को बखूबी निभाती थीं।'
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rita Bhaduri death fans reaction on social media
Rita Bhaduri
फैंस के बीच उनकी दीवानगी किस हद तक थी इस बात का अंदाजा आप इन कमेंट्स से लगा सकते हैं। इस बीच एक और यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा - 'साल 1974 में पहली बार रीता भादुड़ी को जूली फिल्म में देखा था। निमकी मुखिया में उनकी एक्टिंग काबिले तारीफ थी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' 
 

 
विज्ञापन
Rita Bhaduri death fans reaction on social media
रीता भादुड़ी - फोटो : SELF
आपको बता दें, रीता के निधन की जानकारी सीनियर एक्टर शिशिर शर्मा ने ट्वीट करके दी।उन्होंने लिखा, 'बड़े दुख के साथ मैं ये सूचित कर रहा हूं कि अब रीता भादुड़ी हमारे बीच नहीं रहीं । उनका अंतिम संस्कार आज यानी 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे मुंबई में होगा । हम सबके लिए वो मां की तरह थीं। हम सब उन्हें बहुत याद करेंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed