फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rituraj Singh Died: शाहरुख ने इस फिल्म मे किया ऋतुराज के साथ सेकंड लीड रोल, दोस्ती-यारी की खूबसूरत तस्वीरें

Tue, 20 Feb 2024 12:49 PM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 20 Feb 2024 12:49 PM IST
सार

ऋतुराज सिंह ने शाहरुख खान से अपनी दोस्ती और थियेटर के दिनों को याद करते हुए कहा था कि उनकी और शाहरुख  की दोस्ती काफी गहरी है।

विज्ञापन
Rituraj Singh Passed Away Shah Rukh Khan Did The Second Lead Role With Late Actor In This Film
शाहरुख खान और ऋतुराज सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टेलीविजन के लोकप्रिय सितारे ऋतुराज सिंह के निधन से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है, उनके  परिवार वाले भी सदमे में हैं। सोमवार की रात करीब 12. 30 मिनट पर ऋतुराज सिंह का यहां मुंबई में उनके लोखंडवाला आवास पर हृदयगति रुक जाने के चलते निधन हो गया। वह कुछ समय से अग्न्याशय (पेनक्रियाज) की बीमारी से जूझ रहे थे और हाल ही में अस्पताल में भी भर्ती हुए थे।

Rituraj Singh Passed Away Shah Rukh Khan Did The Second Lead Role With Late Actor In This Film
ऋतुराज सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋतुराज सिंह को करीब से जानने वाले उनकी और शाहरुख खान की दोस्ती के भी खूब चर्चे करते हैं। 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'सत्यमेव जयते 2' और 'यारियां 2' जैसी कई फिल्मों में भी काम कर चुके ऋतुराज दिल्ली में बैरी जॉन के थियेटर ग्रुप का हिस्सा थे। बैरी जॉन के थियेटर ग्रुप से शाहरुख खान भी जुड़े थे और ऋतुराज सिंह से एक साल जूनियर भी थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ऋतुराज सिंह ने शाहरुख खान से अपनी दोस्ती के बारे में खुलकर बात भी की। 

Operation Valentine: सामने आया वरुण-मानुषी की ऑपरेशन वैलेंटाइन का ट्रेलर, देशभक्ति की भावना से भरपूर है फिल्म

Rituraj Singh Passed Away Shah Rukh Khan Did The Second Lead Role With Late Actor In This Film
ऋतुराज सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंटरव्यू के दौरान ऋतुराज सिंह ने  शाहरुख  खान से अपनी दोस्ती और थियेटर के दिनों को याद करते हुए कहा था कि उनकी और शाहरुख  की दोस्ती काफी गहरी है और दोनों एक दूसरे को तबसे जानते हैं, जब वह दिल्ली में बैरी जॉन के थियेटर ग्रुप का हिस्सा थे।' बैरी जॉन के थियेटर 'टैग इंग्लिश थियेटर ग्रुप' में शाहरुख खान ने कई नाटकों में काम किया जिसमें ऋतुराज सिंह की लीड भूमिका रहती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rituraj Singh Passed Away Shah Rukh Khan Did The Second Lead Role With Late Actor In This Film
शाहरुख खान और ऋतुराज सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋतुराज सिंह ने बीते दिनों को याद करते हुए कहा था कि शाहरुख  शुरू से ही नई चीजों को सीखना पसंद करते थे। शुरुआती दिनों में हम लोग एक साथ ऑडिशन पर जाते थे। स्टार बनने के बाद भी वह शाहरुख खान एक दोस्त की तरह मिलते थे। वह उन लोगों में से हैं, जो सपने में भी किसी का बुरा नहीं सोच सकते हैं।' 

विज्ञापन
Rituraj Singh Passed Away Shah Rukh Khan Did The Second Lead Role With Late Actor In This Film
ऋतुराज सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्म 'इन व्हिच एनी गिव्स इट दोज वन्स' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में ऋतुराज सिंह  की लीड भूमिका थी। इस फिल्म में शाहरुख खान ने अर्जुन रैना की छोटी सी भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को प्रदीप कृष्णा ने निर्देशित किया था और कहानी अरुंधती रॉय ने लिखी थी। इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला लेकिन यह फिल्म थियेटर में रिलीज ना होकर टेलीविजन पर रिलीज हुई थी।  

Crakk: 'क्रैक जीतेगा तो जिएगा' का टाइटल ट्रैक रिलीज, लोकल ट्रेन पर खतरनाक स्टंट करते नजर आए विद्युत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed