फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Operation Valentine: सामने आया वरुण-मानुषी की ऑपरेशन वैलेंटाइन का ट्रेलर, देशभक्ति की भावना से भरपूर है फिल्म

Tue, 20 Feb 2024 12:35 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 20 Feb 2024 12:35 PM IST
सार

आज मंगलवार, 20 फरवरी को मेकर्स ने ऑपरेशन वैलेंटाइन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर बेहद ही शानदार है।

विज्ञापन
Varun Tej and Manushi Chhillar Starrer Operation Valentine Trailer Out Now Directed By Shakti Pratap Singh
ऑपरेशन वैलेंटाइन ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर और वरुण तेज अपनी आगामी फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंताजर है। ऐसे में आज मंगलवार, 20 फरवरी को मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर बेहद ही शानदार है। 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' का ट्रेलर देशभक्ति की भावना से भरपूर है। फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है।



 

Varun Tej and Manushi Chhillar Starrer Operation Valentine Trailer Out Now Directed By Shakti Pratap Singh
ऑपरेशन वैलेंटाइन - फोटो : सोशल मीडिया

मानुषी छिल्लर और वरुण तेज स्टारर 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' पुलवामा हमले पर आधारित हैं। फिल्म का ट्रेलर 14 फरवरी 2019 की घटना की याद दिलाता है, जब देश ने अपने 40 जवान आतंकी हमले में खो दिए थे। इसके बाद अपने शहीद जवानों का बदला लेने के लिए भारतीय एयरफोर्स ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की थी। 

Tiger Vs Pathaan: 'टाइगर वर्सेस पठान' को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग!

Varun Tej and Manushi Chhillar Starrer Operation Valentine Trailer Out Now Directed By Shakti Pratap Singh
ऑपरेशन वैलेंटाइन ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर में पुलवामा हमला दिखाया गया है। इसके बाद इस हमले का जवाब देने के लिए 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' की शुरुआत की जाती है। फिल्म का ट्रेलर सलमान खान ने लॉन्च किया है। सलमान खान ने एक्स पर फिल्म का पोस्टर साझा कर ट्रेलर का लिंक साझा किया है। उन्होंने पोस्टर साझा कर लिखा, 'जो होगा देखा जाएगा।' इसके साथ ही उन्होंने वरुण तेज और फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Tej and Manushi Chhillar Starrer Operation Valentine Trailer Out Now Directed By Shakti Pratap Singh
ऑपरेशन वैलेंटाइन ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

'ऑपरेशन वैलेंटाइन' के ट्रेलर में वरुण तेज ने एयरफोर्स पायलट अर्जुन देव के किरदार में दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं, मानुषी छिल्लर भी शानदार अंदाज में नजर आ रही हैं। यह फिल्म को तेलुगु और हिंदी दो भाषा में रिलीज की जाएगी। 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' को शक्ति प्रताप सिंह ने निर्देशित किया है। यह एक देशभक्तिपूर्ण और बेहतरीन मनोरंजक फिल्म है।  

Don 3: रणवीर सिंह के साथ जमेगी कियारा आडवाणी की जोड़ी, मेकर्स ने डॉन यूनिवर्स में किया अभिनेत्री का स्वागत

विज्ञापन
Varun Tej and Manushi Chhillar Starrer Operation Valentine Trailer Out Now Directed By Shakti Pratap Singh
ऑपरेशन वैलेंटाइन ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

मानुषी छिल्लर और वरुण तेज की फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। आज फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed