{"_id":"65d41b86c835bd1a220fd1dc","slug":"aarya-3-sushmita-sen-recently-open-up-about-her-heart-attack-she-recalls-laughing-in-the-ot-during-angioplasty-2024-02-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushmita Sen: एंजियोप्लास्टी के दौरान ओटी में हंस रही थीं सुष्मिता सेन, ऑटोइम्यून बीमारी पर की खुलकर बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushmita Sen: एंजियोप्लास्टी के दौरान ओटी में हंस रही थीं सुष्मिता सेन, ऑटोइम्यून बीमारी पर की खुलकर बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 20 Feb 2024 08:56 AM IST
सार
सुष्मिता सेन ने एक बातचीत के दौरान बताया कि वह एक ऑटोइम्यून बीमारी से पीड़ित थीं। उन्होंने कहा, 'अपनी ऑटोइम्यून स्थिति से गुजरते वक्त मुझे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसमें सबसे बड़ी समस्याओं में से एक ब्रेन फॉग है।'
विज्ञापन
1 of 5
सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी वेब सीरीज आर्या 3 की सफलता का आनंद ले रही हैं। सीरीज की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री को दिल का दौरा पड़ा था। हाल ही में उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक से ठीक छह महीने पहले उनकी मेडिकल रिपोर्ट्स बिल्कुल नॉर्मल थीं। इसके साथ ही अपने ऑटोइम्यून स्थिति को लेकर भी विस्तार से बात की।
2 of 5
सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन ने एक बातचीत के दौरान बताया कि वह एक ऑटोइम्यून बीमारी से पीड़ित थीं। उन्होंने कहा, 'अपनी ऑटोइम्यून स्थिति से गुजरते वक्त मुझे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसमें सबसे बड़ी समस्याओं में से एक ब्रेन फॉग है। मैं आपसे पूछती हूं कि आपका नाम क्या है? और फिर दो सेकंड बाद मैं आपसे दोबारा पूछती हूं कि आपका नाम क्या है? मुझे माफ करें। एक पब्लिक फिगर के रूप में ये कुछ ऐसा था जिसने मुझे बहुत परेशान कर दिया था। क्योंकि मैं अचानक जागरूक और सचेत रहने की शक्ति में नहीं थी।'
अपने दिल के दौरे के बारे में बात करते हुए सुष्मिता ने बताया कि वह कैसे अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रही हैं, क्योंकि उनके माता-पिता भी दिल के मरीज थे। उन्होंने यह भी कहा कि दिल का दौरा पड़ने से छह महीने पहले तक उनकी रिपोर्ट अच्छी थी। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि एंजियोप्लास्टी के दौरान वह ऑपरेशन थिएटर में हंस रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने कहा, 'मैं जिंदगी का जश्न मनाने वाली इंसान हूं। मैं हमेशा से खुशमिजाज रही हूं। इसलिए इस परेशानी से निपटने में मुझे वास्तव में मदद मिली क्योंकि मैं ओटी की टेबल पर भी हंस रही थी।' उन्होंने कहा, 'मैं अपने डॉक्टर के साथ मजाक कर रही थी। मेरे पास एक बहुत ही अच्छा डॉक्टर था। इसलिए हम बस एंजियोप्लास्टी होते हुए देख रहे थे और हमने वास्तव में बहुत अच्छा समय बिताया।'
विज्ञापन
5 of 5
सुष्मिता सेन
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले साल सुष्मिता ने 'आर्या 3' और 'ताली' में अपनी परफॉर्मेंस से लोगों पर गहरा प्रभाव छोड़ा था। दोनों ही किरदार एक दूसरे से काफी अलग थे। इसके बाद भी अभिनेत्री ने अपनी दमदार अदाकारी से खूब वाहवाही लूटी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।