फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jacqueline Fernandez: सुकेश ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को लिखा लव लेटर, बताया- गोल्ड डिगर ने फिर उकसाया

Tue, 20 Feb 2024 08:11 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 20 Feb 2024 08:11 AM IST
सार

सुकेश ने अपने दिल का बयां करते हुए आगे लिखा, 'मैं भी अलग नहीं था। एक इंसान के रूप में मैंने भी अपना रिएक्ट किया। आपके खिलाफ चला गया। जैसा मैंने महसूस किया, आहत किया और धोखा दिया, लेकिन मैं रुक गया।

विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar wrote another Love Letter for Jacqueline Fernandez On Valentine Day Target a Gold Digger
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

जैकलीन फर्नांडीज अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी में हो रही हलचल के कारण भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। कुछ वक्त पहले अभिनेत्री का नाम महाठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा, जिसके कारण वह कानूनी पचड़े में फंस गईं। वहीं, अब एक बार फिर इस मामले को लेकर वह सुर्खियों मे आई हैं। सुकेश ने एक बार फिर अभिनेत्री के लिए पत्र लिखा है। वैलेंटाइन डे के मौके पर सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज के लिए पत्र लिखा है। ठग ने अपने लव लेटर में न सिर्फ जैकलीन के लिए एक गाना समर्पित किया, बल्कि यह भी दावा किया कि एक 'गोल्ड-डिगर' ने उन्हें अभिनेत्री के खिलाफ भड़काने की कोशिश की थी।

Sukesh Chandrashekhar wrote another Love Letter for Jacqueline Fernandez On Valentine Day Target a Gold Digger
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम

सुकेश चंद्रशेखर ने प्रेम पत्र में लिखा, बेबी, 'मैंने तुम्हें बहुत याद किया, वैलेंटाइन्स सप्ताह के पहले दिन से लेकर हर पल मैं केवल तुम्हारे बारे में सोच रहा हूं। यह हमारा दूसरा वैलेंटाइन है, जो एक-दूसरे से बहुत दूर है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यह वर्ष हमारा वर्ष है, जो हमारे चारों ओर की सभी नकारात्मकता और बाधाओं को तोड़ने वाला है। इंसान के रूप में, हम सभी प्रतिक्रिया देते हैं, गुमराह करते हैं, उकसाते हैं, जिसके चलते हम गलत कदम उठाते हैं। इसके बाद दिल और दिमाग अलग-अलग सलाह देते हैं, लेकिन आखिरी में दिल की जीत होती है।' 

Apna Adda 06: फिल्म करने के ‘जुर्म’ में मुझे रिपरटरी से निकाला, राम रावत ने दिलाई मुझे आमिर की ‘लापता लेडीज’

Sukesh Chandrashekhar wrote another Love Letter for Jacqueline Fernandez On Valentine Day Target a Gold Digger
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

अपने पत्र में सुकेश ने अपने दिल का बयां करते हुए आगे लिखा, 'मैं भी अलग नहीं था। एक इंसान के रूप में मैंने भी अपना रिएक्ट किया। आपके खिलाफ चला गया। जैसा मैंने महसूस किया, आहत किया और धोखा दिया, लेकिन मैं रुक गया, क्योंकि मेरे दिल ने इशारा करना शुरू कर दिया कि मैं आपको कैसे चोट पहुंचा सकता हूं या यहां तक कि इस बारे में सोचा भी कैसे। आप किसी ऐसे व्यक्ति को कभी भी चोट नहीं पहुंचा सकते, जिसे आप जीवन में सबसे अधिक प्यार करते हैं, फिर मैं पीछे हट गया और खुद पर बहुत गुस्सा हुआ।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar wrote another Love Letter for Jacqueline Fernandez On Valentine Day Target a Gold Digger
सुकेश चंद्रशेखर-जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए सुकेश ने गोल्ड डिगर का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, 'एक और दिलचस्प बात, जो इस दौरान हुई कि पिछले कुछ दिनों में बहुत से लोग जिन्हें हम जानते थे, वे हमारे बीच चीजों को गलत होता देख मजे ले रहे थे। खासकर वह जिसे मैं गोल्ड डिगर बुलाता हूं। वो एजॉय कर रही था, डांस कर रही था और उसने मुझे इनडायरेक्टली मैसेज भी भेजा, मुझे आपके खिलाफ उकसाया, लेकिन ऐसा लगता है कि गोल्ड डिगर को इस बात का अहसास नहीं था कि मैं उन लोगों में से नहीं हूं, जिन्हें वो जानती है, जो बहक जाएं।'

विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar wrote another Love Letter for Jacqueline Fernandez On Valentine Day Target a Gold Digger
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

'मैं गोल्ड डिगर के साथ-साथ उन नफरत करने वालों को भी एक छोटा सा संदेश देना चाहता हूं। प्रिय गोल्ड डिगर, आपने और आपके सहयोगियों ने पहले भी मेरे और जैकी के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की थी, लेकिन असफल रहीं। अब इस दौरान बुरे दौर में एक बार फिर आपने कोशिश की, इस बार यह आप लोगों के लिए बुरी तरह विफल रही।' सुकेश ने जैकलीन को किंग का 'मान मेरी जान...' गाना भी समर्पित किया। ठग ने लिखा, 'आज इस दिन मेरे पास आपके लिए स्पेशल वैलेंटाइन डे का तोहफा है, जिसे मैं अपने दिल और आत्मा से मानता हूं। आपके लिए मेरा वैलेंटाइन गाना। किंग का 'मान मेरी जान।' 

'पार्वती को मिले उनके शिव', सोनारिका की शादी की तस्वीरें आईं सामने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed