{"_id":"6234a686d2ec036d7971a372","slug":"riya-chakraborty-shares-pictures-having-fun-on-occasion-of-holi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rhea Chakraborty: होली में मस्ती भरे अंदाज में नजर आईं रिया चक्रवर्ती, फैंस बोले- ऐसे ही मुस्कराती रहो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rhea Chakraborty: होली में मस्ती भरे अंदाज में नजर आईं रिया चक्रवर्ती, फैंस बोले- ऐसे ही मुस्कराती रहो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 18 Mar 2022 09:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती का नाम ड्रग्स केस में खूब घसीटा गया था। जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद रिया ने लाइमलाइट से एकदम दूरी बना ली थी। वह सोशल मीडिया पर भी बहुत कम एक्टिव रहती थीं। अब करीब 2 साल बाद रिया वापस काम पर लौट आई हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने लगी हैं। होली के मौके पर रिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं।
2 of 4
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम
रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह होली पर मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। रिया ने सफेद रंग का सूट पहना है, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। एक तस्वीर में रिया के हाथ में रंग से भरी हुई पिचकारी है, वहीं दूसरी तस्वीर में वह कैमरे के सामने पोज देती दिख रही हैं। तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि उन्होंने अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की है।
3 of 4
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती की तस्वीरें फैंस को भी खूब पसंद आ रही हैं। फैंस तस्वीरों पर कमेंट्स करके उनको होली की बधाई दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा- आपकी पोस्ट देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है...हैप्पी होली @रिया चक्रवर्ती। वहीं दूसरे फैन ने लिखा- ऐसे ही मुस्कुराते रहो...आई लव यू। एक अन्य यूजर ने लिखा- हैप्पी होली ब्यूटीफुल।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : insta
हाल ही में रिया चक्रवर्ती फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की मेहंदी सेरेमनी में भी नजर आई थीं। मेहंदी सेरेमनी में रिया ने अपने दोस्तों के साथ जमकर डांस किया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। कुछ दिन पहले रिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह काम पर वापस लौट आई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।