सब्सक्राइब करें

Riya Sen: एमएमएस लीक से पार्टी में किस करने तक, करियर से ज्यादा चर्चा में रहे रिया सेन के विवाद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 24 Jan 2023 07:10 AM IST
विज्ञापन
Riya Sen Birthday controversial Queen Of Bollywood actress Know About Her Career And personal life Story
Riya Sen - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री का जन्म 24 जनवरी 1981 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। अभिनेत्री राजघराने से संबंध रखती हैं। अभिनेत्री के पिता भारत देव वर्मा त्रिपुरा के शाही परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता भारत देव कूचबिहारी की राजकुमारी इला देवी के बेटे हैं और जयपुर की महारानी गायत्री देवी के भतीजे थे। वहीं, अभिनेत्री रिया सेन की मां मुनमुन सेन और दादी सुचित्रा सेन भी बेहतरीन अभिनेत्रियां रही हैं। रिया सेन ने अपने करियर की शुरुआत पांच साल की उम्र से की थी। उन्होंने पहली बार अपनी मां मुनमुन के साथ बेटी की भूमिका अदा की थी। अभिनेत्री ने साल 1991 में भी फिल्म विषकन्या में एक बाल कलाकार का किरदार निभाया था।

Trending Videos
Riya Sen Birthday controversial Queen Of Bollywood actress Know About Her Career And personal life Story
Riya Sen - फोटो : social media

कई फिल्मों में किया काम
बात की जाए अभिनेत्री के बॉलीवुड करियर की तो उन्होंने फिल्म स्टाइल, झंकार बीट्स, मलयालम हॉरर फिल्म अनंताभाद्रम, नौका डूबी जैसी फिल्मों में काम किया। उन्हें नौका डूबी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस कैटिगरी में स्टार गाइड अवॉर्ड मिला था। अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म रब्बा मैं क्या करूं में देखा गया था। उन्होंने हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू भाषा की फिल्मों में काम किया। हालांकि, उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन वह अपने छोटे से फिल्मी करियर में विवादों से घिरी रहीं। रिया सेन को बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कहा जाता है। वह फिल्मों के लिए कम, बल्कि विवादों के लिए ज्यादा जानी जाती हैं।


यह भी पढ़ें-अंजलि अरोड़ा की अदाएं देख हो जाएंगे लट्टू
विज्ञापन
विज्ञापन
Riya Sen Birthday controversial Queen Of Bollywood actress Know About Her Career And personal life Story
Riya Sen - फोटो : social media

इन विवादों के चलते रहीं चर्चा में
अभिनेत्री के करियर के दौरान उनके अफेयर की चर्चा अश्मित पटेल के साथ जोरों पर थीं। दोनों का एक एमएमएस भी लीक हुआ था। इस घटना के बाद उनका करियर लगभग पूरी तरह बर्बाद हो गया था। इसके अलावा रिया सेन की लिस्ट में एक और विवाद शामिल है। दरअसल, रागिनी MMS रिटर्न के सेट पर उनके सह कलाकार ने अभिनेत्री पर कपड़े उतारने का आरोप लगाया था। दरअसल, उनके सह कलाकार निशांत मलकानी ने आरोप लगाया था कि जब दोनों कलाकार इंटिमेट सीन शूट कर रहे थे, उस दौरान अभिनेत्री ने  कैमरे के सामने बिना उनकी पैंट उतार दी थी। इसके अलावा साल 2016 में एक पार्टी के दौरान किसी लड़की को किस करने पर काफी चर्चा में रही थीं। इस घटना की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। 

यह भी पढ़ें-Movie This Week: 'मौसम बिगड़ने वाला है', जनवरी के अंत में सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रहीं हैं ये 17 फिल्में

Riya Sen Birthday controversial Queen Of Bollywood actress Know About Her Career And personal life Story
Riya Sen - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
अभिनेत्री साल 2013 के बाद बॉलीवुड में नजर नहीं आईं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। अभिनेत्री 42 साल की हो चुकी हैं। इसके बाद भी उन्होंने खुद को एकदम फिट रखा है। उनको देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वह 40 की उम्र पार कर चुकी हैं। वह आज भी अपने बोल्ड लुक्स से कई बड़ी और यंग एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। अभिनेत्री अपने इंस्टाग्राम पर छाई रहती हैं। यहां तक कि फैंस भी लगातार उनकी फोटोज और वीडियो पर लगातार कमेंट्स करते रहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed