{"_id":"5df9ef078ebc3e87f7368bdb","slug":"riya-shukla-shares-her-excitement-on-tv-show-naati-pinky-ki-lambi-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए जमाने की इस 'जया भादुड़ी' को चाहिए अमिताभ जैसा लंबा दूल्हा, नाटी पिंकी की ये है लंबी कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नए जमाने की इस 'जया भादुड़ी' को चाहिए अमिताभ जैसा लंबा दूल्हा, नाटी पिंकी की ये है लंबी कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'निल बट्टे सन्नाटा' और 'हिचकी' जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में नजर आ चुकीं रिया शुक्ला अब आगामी टीवी शो 'नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी' में दिखाई देंगी। इनकी कहानी दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। जैसा कि शीर्षक से झलक रहा है, यह कहानी पिंकी के इर्द-गिर्द घूमेगी।
2 of 4
रिया शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
शो में किरदार मिलने की खुशी को जाहिर करते हुए रिया कहती हैं, 'मैं इसे अपना अच्छा भाग्य ही कहूंगी कि मुझे 'नाती पिंकी की लंबी लव स्टोरी' जैसे शो में काम करने का मौका मिल रहा है। इसने मुझे एकदम से चौंका दिया था। जब निर्माताओं के मेरे पास फोन आया, तब मैं लखनऊ में अपने घर पर थी। उसके बाद तो मेरी जिंदगी ही बदल गई। मैं अपने परिवार में पहली इंसान हूं जो इस रास्ते पर चल रही हूं, और उन सभी को मेरे ऊपर बहुत नाज है।'
3 of 4
रिया शुक्ला
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
वह आगे कहती हैं, 'मैंने इससे पहले कुछ हिंदी फिल्में की हैं। इस शो के साथ में टीवी की दुनिया में भी पैर जमाने जा रही हूं, इसलिए मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक पिंकी के किरदार को पसंद करेंगे।' चैनल शो का एक प्रोमो रिलीज कर चुका है, जिसमें देखा जा सकता है कि पिंकी के घरवाले पिंकी की कम लंबाई की वजह से उसकी शादी को लेकर बहुत चिंतित हैं। हालांकि, आशावादी पिंकी का मानना है कि ईश्वर ने मुझे जया बच्चन जैसा बनाया है तो कोई अमिताभ बच्चन भी मेरे लिए जरूर बनाया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रिया शुक्ला
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो, कुंडली भाग्य से नाम कमा चुकी अभिनेत्री प्यूमोरी मेहता पिंकी की मां, भारती आचरेकर दादी और नीलम गुप्ता और मदन त्यागी उसके आंटी और अंकल का किरदार निभाएंगे। और 'नागिन 3' से लोगों की नजर में आ चुके पुनीत चौकशी पिंकी के सपनों का राजकुमार का किरदार निभाएंगे। यह शो अगले महीने से प्रसारित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।