फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई तस्वीर देख हैरान हुए दिलीप कुमार के फैंस, अभिनेता ने खुद बताई फोटो की सच्चाई

Wed, 18 Dec 2019 02:35 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 18 Dec 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
twitterati got confused when Dilip Kumar brother Aslam Khan collected an award on his behalf
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित हुए दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने हाल ही में अपना 97वां जन्मदिन मनाया। दिलीप कुमार को 97वें जन्मदिन के अवसर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। खराब तबीयत की वजह से दिलीप कुमार खुद इस सम्मान को लेने न जा सके। लेकिन सोशल मीडिया पर अवॉर्ड के साथ दिलीप कुमार के परिवार की तस्वीर खूब वायरल हुई, ऐसे में कुछ लोगों ने तस्वीर को लेकर सवाल भी उठा दिए।

twitterati got confused when Dilip Kumar brother Aslam Khan collected an award on his behalf
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित हुए दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल दिलीप कुमार खराब तबीयत के चलते अवॉर्ड लेने नहीं जा पाए। जिसके चलते उनकी पत्नी सायरा बानो, भाई असलम खान और बहन फरीदा खान यह अवॉर्ड लेने के लिए गए थे। सोशल मीडिया पर इनकी ही तस्वीर वायरल हो गई थीं।

twitterati got confused when Dilip Kumar brother Aslam Khan collected an award on his behalf
dilip kumar

वायरल तस्वीर पर कई लोगों ने सवाल किया कि क्या दिलीप कुमार बुढ़ापे में इतना बदल गए हैं। वहीं इसको लेकर कई ट्वीट्स भी किए गए। ऐसे में फैंस को परेशना देख खुद दिलीप कुमार के ट्विटर से इस बारे में आधिकारिक जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
twitterati got confused when Dilip Kumar brother Aslam Khan collected an award on his behalf
ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार की फिल्मों से 5 बेहतरीन नगमे.... - फोटो : Amar Ujala

ट्विटर पोस्ट में लिखा गया, 'इस तस्वीर में जो शख्स सम्मान लिए बैठे हैं वो दिलीप कुमार नहीं बल्कि उनके भाई असलम खान हैं। दिलीप कुमार इस तस्वीर में नहीं हैं।' वैसे बता दें कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से पहले दिलीप कुमार को 1994 में दादा साहेब फाल्के अवार्ड और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।
 
विज्ञापन
twitterati got confused when Dilip Kumar brother Aslam Khan collected an award on his behalf
dilip kumar

गौरतलब है कि  दिलीप कुमार आखिरी बार 1998 में आई फिल्म किला में बड़े पर्दे पर नजर आए थे। वहीं मुगल-ए-आजम, देवदास जैसी कई फिल्मों से दिलीप कुमार ने सभी का दिल जीता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed