फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: पिता की तरह आर्मी में जाना चाहते थे रणविजय सिंह, ‘रोडीज’ ने बदली किस्मत

Wed, 16 Mar 2022 01:23 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 16 Mar 2022 01:23 PM IST
विज्ञापन
'Roadies' changed the fate of Rannvijay Singha and he became the first roadie of the country
रणविजय सिंह - फोटो : Instagram @rannvijaysingha

'रोडीज' और 'स्प्लिट्सविला’ के होस्ट रहे रणविजय सिंह आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह एमटीवी के शो 'रोडीज' के पहले विनर रहे हैं, ऐसे में वह देश के पहले रोडी माने जाते हैं। रणविजय का जन्म16 मार्च 1983 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। हालांकि रणविजय अब 'रोडीज' का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इस शो से जो पहचान उन्हें मिली है, वह उनके साथ हमेशा रहेगी। 

'Roadies' changed the fate of Rannvijay Singha and he became the first roadie of the country
रणविजय सिंह - फोटो : Instagram @rannvijaysingha

आर्मी बैंकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाले रणविजय अपने पिता की तरह आर्मी में ही जाना चाहते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। आर्मी में जाने के लिए रणविजय रिटेन और मेडिकल दोनों एग्जाम क्लीयर कर चुके थे, लेकिन इसी बीच उन्होंने 'रोडीज' का ऑडिशन दिया और शो जीत लिया। शो जीतने के बाद रणविजय युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गए थे। फिर वह 'रोडीज' के होस्ट बन गए और लोग उन्हें अपना रोल मॉडल मानने लगे। इसके बाद रणविजय ने होस्टिंग और एक्टिंग की ओर रुख कर लिया।

'Roadies' changed the fate of Rannvijay Singha and he became the first roadie of the country
रणविजय सिंह - फोटो : Instagram @rannvijaysingha

रणविजय सिंह ने 2015 में 'शराफत गई तेल लेने' से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का मनोरंजन किया। वह 'लंदन ड्रीम', 'मोड़', 'एक्शन रीप्ले', '3 एएम' जैसी कई फिल्मों में नजर आए। उन्होंने पंजाबी फिल्म 'धरती', 'साडी लव स्टोरी' में भी काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
'Roadies' changed the fate of Rannvijay Singha and he became the first roadie of the country
रणविजय सिंह अपने परिवार के साथ - फोटो : Instagram @rannvijaysingha

रणविजय सिंह ने साल 2014 में प्रियंका वोहरा से शादी की थी। साल 2017 में दोनों ने अपनी बेटी कायनात का इस दुनिया में स्वागत किया। वहीं, पिछले साल उनके बेटे जहान का जन्म हुआ है।

विज्ञापन
'Roadies' changed the fate of Rannvijay Singha and he became the first roadie of the country
रणविजय सिंह - फोटो : Instagram @rannvijaysingha

आपको बता दें कि हाल ही में रणविजय सिंह ने 'रोडीज' शो के अलविदा कह दिया, जिस वजह से उनके फैंस काफी निराश भी हुए। रणविजय ने शो में कंटेस्टेंट के रूप में हिस्सा लिया था। उसके बाद वह शो के होस्ट और गैंग लीडर के रूप में शो का हिस्सा बने रहे। अब तारीख न होने की वजह से उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed