फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pasoori: 'पसूरी' गाने के रीमेक पर लोगों की नफरत मिलने का पहले से था अंदाजा, ट्रोलिंग पर बोले कंपोजर रोचक कोहली

Wed, 28 Jun 2023 10:05 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 28 Jun 2023 10:05 AM IST
विज्ञापन
Rochak Kohli admits to getting a lot of hatred for Pasoori remake says Ali Sethi and Arijit Singh expected it
रोचक कोहली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के निर्माताओं ने हाल ही में पाकिस्तानी गायक अली सेठी के गाने "पसूरी" का रीक्रिएशन जारी किया है। नए वर्जन को अरिजीत सिंह और तुलसी कुमार ने गाया है और कंपोजिशन का श्रेय अली के साथ रोचक कोहली को दिया गया है। रोचक ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा कि गाना रिलीज होने के बाद उन्हें बहुत नफरत मिली, लेकिन जैसे-जैसे अधिक से अधिक लोग गाना सुन रहे हैं, वे कह रहे हैं कि यह उतना बुरा नहीं है, जितना हमने उम्मीद की थी।

Rochak Kohli admits to getting a lot of hatred for Pasoori remake says Ali Sethi and Arijit Singh expected it
कियारा आडवाणी-कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

रोचक ने कहा कि वे लोगों की प्रतिक्रियाओं को रोक नहीं सकते, लेकिन मनोरंजन पर काम शुरू करने से पहले ही उन्हें ऐसी प्रतिक्रियाओं की आशंका थी। रोचक ने कहा कि रीमेक बनाने से पहले भी अली और अरिजीत सहित सभी को ऐसी प्रतिक्रियाओं की उम्मीद थी, क्योंकि यह उस चीज को बाधित करने जैसा है, जिसे वास्तव में अच्छी तरह से किया गया है। इस वजह से गाने के रीमेक पर शुरुआती प्रतिक्रियाएं केवल इस विचार पर थीं कि 'पसूरी' को फिर से बनाया जा रहा था, क्योंकि कई लोगों ने तो यह गाना सुना ही नहीं था। हमने सोमवार सुबह गाना लॉन्च किया और हमें बहुत नफरत मिली। जैसे-जैसे लोग इसे सुन रहे हैं, उनकी प्रतिक्रियाएं सकारात्मक हो रही हैं और कह रहे हैं कि यह उतना बुरा नहीं है जितना हमें उम्मीद थी।

Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने संदीप सिंह के साथ किया मेगा बजट प्रोजेक्ट का एलान, जल्द जारी होगा फिल्म नाम

Rochak Kohli admits to getting a lot of hatred for Pasoori remake says Ali Sethi and Arijit Singh expected it
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

रोचक कोहली ने कहा कि उन्होंने अच्छे इरादों और पूरी प्रतिभा के साथ यह गाना बनाया है। उन्होंने कहा कि गीत को मूल रचनाकारों की मंजूरी प्राप्त है। साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करते हैं कि हम किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं। मूल गीत काव्यात्मक था और पंजाबी में था, हमने इसे सरल बनाने और इसे हिंदी में रखने का निर्णय लिया। कई चुनौतियां थीं, लेकिन कुल मिलाकर हम नए संस्करण से बहुत संतुष्ट हैं।

Aanand L. Rai Birthday: आनंद एल राय ने शुरुआत में असफलता का स्वाद चख उठाया बड़ा कदम, फिर ऐसे बदली अपनी किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
Rochak Kohli admits to getting a lot of hatred for Pasoori remake says Ali Sethi and Arijit Singh expected it
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मूल गीत 'पसूरी' के रिलीज होने के बाद से अरिजीत सिंह ने विभिन्न संगीत समारोहों में 'पसूरी' गाया है। अली सेठी ने कोचेला में गाना प्रस्तुत किया था। वह पिछले कुछ वर्षों से अरिजीत के गायन कौशल के प्रशंसक रहे हैं। कई साक्षात्कारों में अली ने इस बारे में बात की है कि हिंदी फिल्म संगीत उतना प्रभावशाली नहीं है, जितना पहले हुआ करता था। वह अक्सर अरिजीत की आवाज की बेहतर गुणवत्ता और शास्त्रीय संगीत की उनकी समझ को सामने लाते हैं।

Vishal Dadlani: विशाल ददलानी के गानों पर थिरकता है बॉलीवुड, बयानों के चलते कई बार विवादों में फंसे हैं गायक


 
विज्ञापन
Rochak Kohli admits to getting a lot of hatred for Pasoori remake says Ali Sethi and Arijit Singh expected it
सत्यप्रेम की कथा - फोटो : सोशल मीडिया

अली सेठी की पसूरी कोक स्टूडियो पाकिस्तान में लॉन्च किया गया था, लेकिन जल्द ही यह वैश्विक हिट बन गई। अब इस गाने को कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में इसका रीमेक बनाया गया है। 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, यह दूसरी बार होगा जब पर्दे पर कार्तिक और कियारा साथ नजर आएंगे। इससे पहले वे दोनों 'भूल भुलैया 2' में साथ काम कर चुके हैं।

Amitabh Bachchan: गुलाब बेच रही लड़की को BIG B ने बिना गिने दे दिए पैसे, सुनाया दिल को छू जाने वाला किस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed