फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

R Madhavan: आर माधवन ने साझा किया 'रॉकेट्री' से बीटीएस वीडियो, अभिनेता की विनम्रता पर प्रशंसक हुए फिदा

Fri, 27 Oct 2023 12:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 27 Oct 2023 12:47 PM IST
विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect: R Madhavan shares BTS video from movie says When you make it a little too real
आर.माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

बीते वर्ष अभिनेता आर. माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' आई थी। वैज्ञानिक नंबी नारायणन की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन खुद माधवन ने किया था। हाल ही में उन्होंने अपनी इस फिल्म से एक बिहाइंड द सीन वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह 'रॉकेट्री' के सेट पर निर्देश देते नजर आ रहे हैं। यह बीटीएस वीडियो काफी मजेदार है।

Rocketry The Nambi Effect: R Madhavan shares BTS video from movie says When you make it a little too real
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : सोशल मीडिया

माधवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'जब आप इसे थोड़ा वास्तविक बनाने की कोशिश करते हैं। 'रॉकेट्री द फिल्म।' वीडियो में आर. माधवन एक्शन की कमांड देते नजर आ रहे हैं, फिर अचानक से चिल्लाते हैं, 'हे साइलेंट।' इस दौरान अभिनेता के चेहरे पर गुस्से वाले भाव हैं, लेकिन अगले ही पल वह मुस्कुराने लगते हैं और चुप रहने का निर्देश देते हैं। इतना ही नहीं, वह माफी भी मांगते नजर आ रहे हैं। माधवन का यही अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
Tejas Review: तारा सिंह के बाद अब तेजस का मिशन पाकिस्तान, पढ़िए कितना काम आया कंगना रणौत का करिश्मा

Rocketry The Nambi Effect: R Madhavan shares BTS video from movie says When you make it a little too real
आर.माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो पर अभिनेता के फैन्स और फॉलोअर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, 'एक्टर और डायरेक्टर दोनों भूमिका में आप बेहद विनम्र हैं मैडी। आज भी आपमें 'रहना है तेरे दिल में' वाला मैडी ही नजर आता है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक ही फिल्म में अभिनय करना और फिर उसका निर्देशन भी...देखकर लग रहा है सच में मुश्किल काम है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect: R Madhavan shares BTS video from movie says When you make it a little too real
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'रॉकेट्री' के जरिए माधवन ने निर्देशन की दुनिया में डेब्यू किया। यह फिल्म आर.माधवन का ड्रीम प्रोजेक्ट थी, इसलिए उन्होंने हर तरह से इसे परफेक्ट बनाने की कोशिश की और उनकी कोशिश सफल भी रही। दर्शकों को यह फिल्म पसंद आई। इस फिल्म में एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन की जिंदगी के संघर्ष और उपलब्धियों को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया।
Raj Kundra: 'वह मेरे साथ काम नहीं करेंगी', पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ काम करने पर राज कुंद्रा की प्रतिक्रिया

विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect: R Madhavan shares BTS video from movie says When you make it a little too real
आर माधवन, रॉकेट्री - फोटो : सोशल मीडिया

पर्दे पर नंबी नारायणन के किरदार में ढलने के लिए आर.माधवन ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया। नंबी नारायणन की जिंदगी के अलग-अलग पड़ाव पर उनके हर लुक को माधवन ने वास्तविक जैसा दिखाया। इसी महीने 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में आर. माधवन की इस फिल्म ने बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो माधवन जल्द ही 'द रेलवे मेन' में नजर आएंगे, जो 18 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।
Jim Sarbh: जिम सरभ ने आखिरकार कह दी मन की बात, मेरा एक ख्वाब फिल्में निर्देशित करना भी है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed