फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: खत्म हुई रणवीर-आलिया की रोमांटिक फिल्म की शूटिंग! पूरी टीम ने मनाया जश्न

Mon, 01 Aug 2022 02:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 01 Aug 2022 02:21 PM IST
विज्ञापन
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: Karan Johar shares ranveer singh alia bhatt Film shooting wrap up video
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की टीम - फोटो : social media

अपने बेबाक अंदाज और बयानों के चलते सुर्खियां बटोरने वाले निर्माता निर्देशक करण जौहर इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स में बहुत बिजी हैं। जहां एक तरफ वह अपने पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के सातवें सीजन को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वह अपनी आगामी मल्टीस्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए भी खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म से लंबे समय करण जौहर निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। पिछले दिनों जहां फिल्म की लीड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने हिस्से की शूटिंग खत्म की थी, वहीं अब 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की पूरी टीम ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। हाल ही में फिल्म निर्माता करण जौहर ने रैप-अप पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।    

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: Karan Johar shares ranveer singh alia bhatt Film shooting wrap up video
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की टीम - फोटो : social media

कलाकारों ने की रैप-अप पार्टी
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के निर्माता करण जौहर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म के रैप-अप की जानकारी देते हुए एक वीडियो साझा किया है। रैप-अप पार्टी का वीडियो साझा करते हुए करण ने लिखा,' यह मेरे दिल के टुकड़े पर एक टॉकी रैप है ... एक कहानी जो एक यात्रा बन गई, जिसे मैं हमेशा अपने करीब रखूंगा! मैं इस फिल्म के लिए कई वर्षों के बाद निर्देशक की कुर्सी पर बैठा और ऐसा लगा जैसे मैं घर आ गया। हमने सेट पर और कैमरे के सामने कई दिग्गजों और सुपरस्टार्स को एक साथ ला खड़ा किया, जो किसी जादू जैसा था।' 

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: Karan Johar shares ranveer singh alia bhatt Film shooting wrap up video
करण जौहर, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट् - फोटो : social media

वर्चुयली जुड़ीं आलिया 
करण ने आगे कहा, 'कैमरे के पीछे मेरी ए-टीम मेरे पिलर ऑफ स्ट्रेंथ के साथ काम करना, यह किसी जादू से कम नहीं था। इस कहानी के लिए अथक और लगन से काम करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। मैं हमेशा आप सभी का आभारी रहूंगा। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जल्द ही 2023 में सिनेमाघरों में आ रही है।' करण जौहर द्वारा साझा की गई इस रैप-अप पार्टी वीडियो में रणवीर सिंह, धर्मेंद्र और शबाना आजमी फिल्म की शूटिंग खत्म होने का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं फिल्म की लीड अभिनेत्री आलिया भट्ट इस पार्टी में वीडियो कॉल के जरिए शामिल हुईं। करण के साथ-साथ फिल्म के मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह ने भी यह वीडियो साझा किया।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: Karan Johar shares ranveer singh alia bhatt Film shooting wrap up video
आलिया भट्ट, रणवीर सिंह - फोटो : social media

आलिया ने पहले ही की शूटिंग खत्म
पिछले दिनों करण ने ही आलिया की शूटिंग खत्म होने की जानकारी देते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के सेट से आलिया का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में   अभिनेत्री को शूटिंग रैप अप की पार्टी दी जा रही है। एक्ट्रेस केक कट करती हैं और फिर मस्ती भरे अंदाज में 'चन्ना मेरेया' गाने पर डांस भी करती दिखाई दे रही हैं। करण जौहर ने उनका यह मस्ती भरा वीडियो साझा करते हुए लिखा था, 'रानी का रैप हो गया है। देखो रॉकी कैसे उन्हें चीयर कर रहा है और मेरे एक्साइटेड और क्रेजी कैमरा मूव्स को थोड़ा नजरअंदाज करें। रानी ने अपना काम कर लिया है इस प्रेम कहानी में, अब रॉकी तू भी आजा रैप के मैदान में। यह गाना मेरी इमोशनल लाइब्रेरी से है।' फिल्म की कहानी और रिलीज डेट की बात करें तो 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' एक रोमांटिक फिल्म है। लेकिन अभी तक फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed