फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RARKPK: 'रॉकी और रानी' में शबाना आजमी संग लिपलॉक पर धर्मेंद्र ने तोड़ी चुप्पी, ट्वीट कर दिया ऐसा रिएक्शन

Sat, 29 Jul 2023 11:13 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 29 Jul 2023 11:13 AM IST
विज्ञापन
rocky aur rani kii prem kahaani dharmendra break silence on his liplock scene with shabana azmi in film
धर्मेंद्र, शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मेकर्स को उम्मीद थी कि यह फिल्म पहले दिन बेहतरीन कमाई करेगी लेकिन फिल्म ने तो पहले दिन 11 करोड़ का कलेक्शन कर के सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है, हालांकि अभी सभी को वीकएंड का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में लोगों को आलिया और रणवीर की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। वहीं फिल्म में दिखाए गए ब्राइट कलर्स और ग्लैमर भी बहुत पसंद आ रहा है। वहीं फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी का लिप लॉक देखने के बाद तो फैंस भी काफी हैरान हो गए हैं और इसपर चर्चा हो रही है। 

rocky aur rani kii prem kahaani dharmendra break silence on his liplock scene with shabana azmi in film
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज होने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि करण जौहर ने फिर से बॉलीवुड के पुराने जादू को जिंदा कर दिया है। वहीं फैंस भी थिएटर्स में इस फिल्म का मजा ले रहे हैं। अब रॉकी और रानी में धर्मेंद्र और शबाना आजमी ने लिपलॉक किया है, जिसपर 87 वर्षीय अभिनेता ने रिएक्शन दिया है। 


इसे भी पढ़ें- RARKPK Day 2: करण जौहर के घर देर रात जुटे ‘रॉकी’ और ‘रानी’, अयान और दीपिका की मौजूदगी से मिले नए संकेत
 
rocky aur rani kii prem kahaani dharmendra break silence on his liplock scene with shabana azmi in film
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म रिलीज होने के बाद से ही यह सीन सुर्खियां बटोर रहा है, ऐसे में खुद धर्मेंद्र ने ट्विटर के जरिए इसपर प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने ट्विटर पर एक खबर की हेडलाइन का स्क्रीनशॉट शेयर किया और अपने फैंस से फिल्म देखने के लिए कहा। उन्होंने लिखा, 'दोस्तों  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी...कृपया फिल्म देखें..और बताएं.. ..इस उम्र में आपका धरम अपना किरदार निभाने में कितना सफल है... ।"

विज्ञापन
विज्ञापन
rocky aur rani kii prem kahaani dharmendra break silence on his liplock scene with shabana azmi in film
धर्मेंद्र-सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

उनके ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए, एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'सर आप इस फिल्म में वापस आए हैं...आप अद्भुत हैं और शबाना जी के साथ आपकी केमिस्ट्री इस फिल्म के आकर्षण का केंद्र है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, वरिष्ठ लोगों को भी प्यार करने का अधिकार है, भरपूर जिंदगी जियो और हंसते रहो। बता दें कि धर्मेंद्र के ट्वीट पर ज्यादातर पॉजिटिव रिएक्शन ही देखने को मिल रहे  हैं। 

विज्ञापन
rocky aur rani kii prem kahaani dharmendra break silence on his liplock scene with shabana azmi in film
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं इससे पहले स्क्रीन पर धर्मेंद्र के साथ रोमांस करने के बारे में बात करते हुए शबाना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'मेरे और धर्मेंद्र के किरदार के बीच रोमांस का पूरा विचार हिंदी फिल्मों के छोटे-छोटे अंशों पर आधारित है... इसलिए मैं उसके बारे में ज्यादा नहीं बता सकती।' बता दें कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ दो घंटे 48 मिनट की फिल्म है, जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed