फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RARKPK Day 1: धर्मा प्रोडक्शंस ने जारी किया ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का पहला आंकड़ा, 10 फीसदी से इतना कम

Sat, 29 Jul 2023 01:01 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 29 Jul 2023 01:01 PM IST
विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani First Day India Box Office Collection Ranveer Singh Alia Bhatt Karan Johar
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का पहले दिन का कलेक्शन उम्मीद से कहीं कम होने से हिंदी फिल्म जगत में तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। फिल्म के इस कलेक्शन को लेकर बीती रात करण जौहर के घर पर उनके शुभचिंतकों और फिल्म के सितारों का जमघट भी लगा। सुबह फिल्म की निर्माता कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म के पहले दिन का आधिकारिक आंकड़ा भी जारी किया जो फिल्म की लागत के 10 फीसदी से बहुत ज्यादा कम है।

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani First Day India Box Office Collection Ranveer Singh Alia Bhatt Karan Johar
जयेशभाई जोरदार, सर्कस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पिछली तीनों फिल्में रहीं फ्लॉप अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से पहले रिलीज हुई पिछली तीनों फिल्में कतार से फ्लॉप रही हैं। 24 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई फिल्म ‘83’ की ओपनिंग 12.64 करोड़ रुपये रही थी और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 109.02 करोड़ कमाने वाली ये फिल्म फ्लॉप घोषित की गई। इसके बाद 13 मई 2022 को रणवीर की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ रिलीज हुई। इसकी ओपनिंग सिर्फ 3.25 करोड़ रुपये रही और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सिर्फ 15.59 करोड़ रुपये ही कमा सकी। रणवीर की फ्लॉप की हैट्रिक फिल्म ‘सर्कस’ से पूरी हुई। इस फिल्म की ओपनिंग सिर्फ 6.25 करोड़ रुपये की रही और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 35.65 करोड़ रुपये ही कमा सकी।

Filmy Wrap: आगे खिसक सकती है OMG 2 की रिलीज और एमी अवॉर्ड्स देखने के लिए करना होगा इंतजार! पढ़ें फिल्मी खबरें

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani First Day India Box Office Collection Ranveer Singh Alia Bhatt Karan Johar
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रील और रीयल लाइफ का फर्क मिटा रणवीर सिंह की सार्वजनिक जीवन में अजीबोगरीब हरकतों ने उनके करियर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। दिक्कत की बात ये है कि वह फिल्मों में भी ऐसे ही किरदार कर रहे हैं। ऐसे में उनकी रीयल और रील लाइफ का फर्क मिट चुका है। जैसे वह सोशल मीडिया पर दिखते हैं, वैसे ही उनको सिनेमाघरों में देखने के लिए दर्शकों का अकाल पड़ना जारी है। फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का पहले दिन का कलेक्शन धर्मा प्रोडक्शंस के मुताबिक 11.10 करोड़ रुपये रहा है।

Nupur Sanon: 'और फिर भी आप हमें फॉलो कर रहे हैं', फ्लॉप सिस्टर्स कहे जाने पर नूपुर सेनन ने दिया करारा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani First Day India Box Office Collection Ranveer Singh Alia Bhatt Karan Johar
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गिरती जा रही रणवीर की ब्रांड वैल्यू रणवीर सिंह की बीते 10 साल में रिलीज 12 फिल्मों में से ये छठी फिल्म है जिसका पहले दिन का कलेक्शन 12 करोड़ रुपये से भीकम रहा है। बीते दशक में उनकी पहली फ्लॉप फिल्म ‘किल दिल’ थी जिसे दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया था। फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ किसी तरह अपनी इज्जत बचाने में कामयाब हो पाई थी। ‘बेफिकरे’ का हाल भी ठीक नहीं रहा। इसके बाद ‘83’, ‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘सर्कस’ ने उनकी ब्रांड वैल्यू को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया।

Dulquer Salmaan: दुलकर सलमान ने जन्मदिन पर फैंस को दिया खास तोहफा, वेंकी एटलुरी के साथ की नई फिल्म की घोषणा

विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani First Day India Box Office Collection Ranveer Singh Alia Bhatt Karan Johar
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

10 साल में रिलीज फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड
एक नजर रणवीर सिंह की बीते 10 साल में रिलीज फिल्मों पर:

 

फिल्म ओपनिंग कुल कारोबार नतीजा
गुंडे (2014) 16.12 78.60 औसत
किल दिल (2014) 06.53 33.14 फ्लॉप
दिल धड़कने दो (2015) 10.53 76.88 औसत
बाजीराव मस्तानी (2015) 12.80 184.20 सुपरहिट
बेफिकरे (2016) 10.36 60.24 औसत
पद्मावत (2018) 24.00 302.15 ब्लॉकबस्टर
सिम्बा (2018) 20.72 240.31 ब्लॉकबस्टर
गली बॉय (2019) 19.40 140.25 हिट
83 (2021) 12.64 109.02 फ्लॉप
जयेशभाई जोरदार (2022 03.25 15.59 फ्लॉप
सर्कस (2022) 06.25 35.65 फ्लॉप

(सभी आंकड़े करोड़ रुपये में)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed