फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज कौशल: पति की मौत से टूट कर बिखर गई हैं मंदिरा बेदी, देर रात ढांढस बांधने उनके घर पहुंचे ये सितारे

Thu, 01 Jul 2021 09:53 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 01 Jul 2021 09:53 AM IST
विज्ञापन
Rohit Roy Raveena Tandon and Mouni Roy snapped arriving at Mandira Bedi house to offer condolences for her late husband Raj Kaushal
मंदिरा बेदी को ढांढस बांधने पहुंचे ये सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

मंदिरा बेदी के पति और निर्देशक राज कौशल का बुधवार को निधन हो गया। वो 49 साल के थे। परिवार के एक करीबी दोस्त ने बताया कि राज को सुबह 4:30 बजे हार्ट अटैक आया था। राज ने अस्पताल में आखिरी सांस ली। निधन से एक दिन पहले ही वे अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नज़र आए थे।

इस खबर से पूरा बेदी परिवार के साथ ही बॉलीवुड और टीवी के कई सारे सितारों सदमे में आ गए हैं। अपने पति की असमयिक मौत से मंदिरा पूरी तरह टूट गई हैं और उन्हें ढांढस बांधने देर रात उनके घर कई सितारे पहुंचे। राज के अंतिम संस्कार के दौरान मंदिरा लगातार रो रही थीं। जिसके कुछ फोटोज और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। कई फोटोज और वीडियो में मंदिरा अपने पति की अर्थी को कंधा देते हुए नजर आईं।

Rohit Roy Raveena Tandon and Mouni Roy snapped arriving at Mandira Bedi house to offer condolences for her late husband Raj Kaushal
मंदिरा बेदी को ढांढस बांधने पहुंचे ये सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर कई सितारों ने राज कौशल को श्रद्धांजलि दी। वहीं दूसरी तरफ कई सितारे मंदिरा बेदी के घर भी पहुंचे। देर रात रवीना टंडन, मौनी रॉय, रोहित रॉय समेत कई सितारे मंदिरा के घर से जाते हुए देखे गए।
 
Rohit Roy Raveena Tandon and Mouni Roy snapped arriving at Mandira Bedi house to offer condolences for her late husband Raj Kaushal
मौनी रॉय, रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम

मौनी रॉय मंदिरा से मिलकर उनका दुःख बांटने के लिए उनके घर पर स्पॉट हुईं। रवीना टंडन भी मंदिरा से मिलकर उन्हें सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Roy Raveena Tandon and Mouni Roy snapped arriving at Mandira Bedi house to offer condolences for her late husband Raj Kaushal
मंदिरा बेदी, राज कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, राज ने एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में 'प्यार में कभी कभी', 'शादी का लड्डू' और 'एंथनी कौन है' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन भी किया।

विज्ञापन
Rohit Roy Raveena Tandon and Mouni Roy snapped arriving at Mandira Bedi house to offer condolences for her late husband Raj Kaushal
परिवार संग मंदिरा बेदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राज और मंदिरा एक दूसरे के साथ बेहद खुश थे। पिछले साल ही उन्होंने बेटी को गोद लेकर अपने परिवार को पूरा किया था। मंदिरा और उनके दोनों बच्चों के लिए ये दुख की घड़ी है, जिससे उबरना उनके परिवार के लिए बेहद मुश्किल रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed