{"_id":"60dc8aa78ebc3ee2225b5391","slug":"rhea-chakraborty-birthday-interesting-facts-about-jalebi-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: वीडियो जॉकी की नौकरी करती थीं रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद आईं सुर्खियों में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: वीडियो जॉकी की नौकरी करती थीं रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद आईं सुर्खियों में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 01 Jul 2021 09:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिया चक्रवर्ती, बॉलीवुड का एक ऐसा नाम हैं जिन्हें अपनी फिल्मों से नहीं बल्कि विवादों से पहचान मिली। रिया ने बीते एक साल में अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ावों का सामना किया है। रिया का नाम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सामने आया था। इससे पहले शायद ही कभी किसी ने रिया के बारे में इतनी गहराई से जानने की कोशिश की होगी। रिया चक्रवर्ती उनकी गर्लफ्रेंड थीं ऐसे में उन्हें कई आरोपों को सामना करना पड़ा था। लेकिन अब रिया सभी आरोपों से बरी हो चुकी हैं और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। बता दें, रिया इस साल अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस मौेके पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें ...
रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई, 1992 को बंगलूरू में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी Teen Diva से की थी। वह इस शो की विजेता तो नहीं बन सकी और रनरअप बनकर उन्हें संतोष करना पड़ा। उसके बाद वह एमटीवी के कई शोज को होस्ट करती नजर आईं।
2 of 6
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram
इसके बाद रिया ने 'बैंड बाजा बारात' के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। ये वही फिल्म है जिसमें अनुष्का शर्मा नजर आईं थीं। रिया आयुष्मान खुराना के साथ म्यूजिक एलबम 'ओए हीरिये' में भी नजर आ चुकी हैं। रिया का नाम आदित्य रॉय कपूर से भी जुड़ चुका है। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाता था।
3 of 6
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram
रिया ने बॉलीवुड में फिल्म 'मेरे डैड की मारुती' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। 2012 में उन्होंने तेलुगु फिल्म तुनेगा-तुनेगा से अपने अभिनय करियर का डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने निधि नाम की भूमिका अदा की थी। उसके बाद वह हिंदी फिल्म 'सोनाली केबल' में नजर आई। हालांकि रिया अभी भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram
रिया महेश भट्ट की फिल्म 'जलेबी' से चर्चा में आई थीं। इससे पहले वह 'सोनाली केबल', 'बैंक चोर' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि उनकी कोई भी फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब रिया जल्द ही रूमी जाफरी निर्देशित फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram
वहीं रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की लव स्टोरी बेहद खास थी। सुशांत सिंह की पहली मुलाकात रिया चक्रवर्ती से साल 2013 में हुई थी। उस वक्त वह फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस‘ की शुटिंग कर रहे थे। हालांकि उस वक्त सुशांत किसी और के साथ रिलेशन में थे, बावजूद इसके वो रिया के संपर्क में रहे। इसके बाद रिया और सुशांत ने एक.दूसरे के नंबर लिए और मुलाकातों का दौर चलता रहा। इसके बाद कब ना जाने दोनों एक दूसरे के प्यार में गिरफ्त हो गए और इनकी कहानी शुरू हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।