{"_id":"5ad40cfe4f1c1b9e098b4cc8","slug":"rohit-shetty-finalized-ranveer-singh-and-sara-ali-khan-film-simmba-title-track","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिंबा’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए आई खुशखबरी, रोहित शेट्टी ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिंबा’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए आई खुशखबरी, रोहित शेट्टी ने किया खुलासा
Mon, 16 Apr 2018 11:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
SARA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान द्वारा अभिनीत सिंबा साल 2018 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। पहले ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस की कास्टिंग को लेकर फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी। इतना ही नहीं अब खबर आ रही है कि फिल्म सिंबा की शूटिंग शुरू करने से पहले ही इसका टाइटल ट्रैक तैयार करवा लिया है।
2 of 5
RANVEER SINGH
खबरों की मानें तो आने वाले कुछ ही दिनों में रोहित शेट्टी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। चूंकि रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग में बिजी हैं। जैसे ही इस फिल्म की शूटिंग पूरी होगी रणवीर 'सिंबा' की शूटिंग शुरू कर देंगे।
3 of 5
rohit shetty
फिल्म के बारे में बात करते हुए रोहित शेट्टी ने बताया, ‘हमारी फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर म्यूजिक का खास ख्याल रख रहे हैं। वो लगातार फिल्म के गानों को फाइनलाइज करने में लगे हुए हैं और अभी तक हमने फिल्म का टाइटल ट्रैक फाइनल भी कर लिया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शेट्टी
फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान के अलावा सोनू सूद भी नजर आने वाले हैं। सोनू सूद की जगह पहले इस फिल्म में आर. माधवन को कास्ट किया गया था लेकिन चोट लगने की वजह से वह इस फिल्म को हां नहीं कर पाए। रोहित शेट्टी ने सोनू सूद के किरदार पर बात करते हुए बताया है कि, ‘हमारी फिल्म में सोनू सूद खलनायक का किरदार निभाते दिखेंगे, जिनको काफी सारी तैयारियां करनी है। वो इनमें लगातार जुटे हुए भी हैं।’
विज्ञापन
5 of 5
simmba
सिम्बा 28 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर के अपोजिट सारा अली खान नजर आने वाली हैं। बता दें कि सिंबा साउथ की फिल्म टेंपर का रिमेक है। टेंपर में ओरिजिनल विलेन का किरदार प्रकाश राज ने निभाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।