{"_id":"5e4aa4b98ebc3ef27f732790","slug":"rohit-shetty-remember-akshay-kumar-and-ajay-devgn-during-promote-khatron-ke-khiladi-season-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित शेट्टी ने खोली ये अनोखी यूनिवर्सिटी, जान जोखिम में डालने वालों का ही हो रहा एडमिशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रोहित शेट्टी ने खोली ये अनोखी यूनिवर्सिटी, जान जोखिम में डालने वालों का ही हो रहा एडमिशन
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 17 Feb 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
khatron ke khiladi season 10
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के टॉप के अभिनेताओं में शुमार अक्षय कुमार और अजय देवगन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक्शन फिल्मों के साथ की। और, उसके बाद वह एक एक्शन हीरो के रूप में ही मशहूर हो गए। उनके इस हुनर का लोग अब भी लोहा मानते हैं, इसलिए हिंदी सिनेमा के जांबाज निर्देशक रोहित शेट्टी का कहना है कि अक्षय और अजय के साथ एक्शन फिल्म करने में आसानी होती है।
2 of 4
khatron ke khiladi season 10
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
निर्देशक रोहित शेट्टी अपने चुनौतियों से भरे शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 10वें सीजन के साथ एक बार फिर से टीवी पर वापसी कर रहे हैं। 'खतरों के खिलाड़ी' एक्शन पर आधारित एक शो है, शायद इसलिए इस शो को होस्ट करते हुए रोहित शेट्टी को अपने चहेते और मजबूत एक्शन कलाकारों अक्षय और अजय की याद आ गई। अपने शो के प्रोमोशन के दौरान उन्होंने मीडिया से कहा, 'जब हम एक एक्शन पर आधारित कोई चीज फिल्माते हैं, तो उसमें एक डर बने रहना बहुत जरूरी है। क्योंकि जब डर लगता है, लोग तभी सावधानी बरतते हैं।'
3 of 4
khatron ke khiladi season 10
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
उन्होंने आगे कहा, 'जब मैं अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ काम करता हूं, तो एक्शन करते वक्त मुझे उनके बारे में सोचना नहीं पड़ता है, लेकिन जब काम करना हो आरजे मलिश्का, डांसर धर्मेश जैसे कलाकारों के साथ, तो मुझे बहुत ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। क्योंकि ये लोग शारीरिक और मानसिक तौर पर एक्शन के लिए तैयार नहीं होते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
khatron ke khiladi season 10
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अब तक का सफर सफलतापूर्वक तय करने वाले 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' के निर्माता इसके 10वें सीजन के साथ लौट रहे हैं, जिसका प्रसारण 22 फरवरी से किया जाएगा। इस बार के चुनौतीपूर्ण स्टंटों की शूटिंग बुल्गारिया में की गई है, जिसका हिस्सा करिश्मा तन्ना, आरजे मलिश्का, धर्मेश येलांडे, बलराज स्याल, रानी चटर्जी, अदा खान, करण पटेल, शिविन नारंग, अमृता खानविलकर और तेजस्वी प्रकाश जैसे जांबाज रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।