फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सूर्यवंशी' में इस खास किरदार में नजर आएंगी कटरीना कैफ, रोहित शेट्टी ने किया खुलासा

Tue, 31 Dec 2019 02:35 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 31 Dec 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
Rohit Shetty reveal Katrina Kaif role in Akshay Kumar film Sooryavanshi
Sooryavanshi - फोटो : social media

कटरीना  कैफ और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर एक बार फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाली है। दोनों फिल्म 'नमस्ते लंदन', 'तीस मार खान', 'वेलकम', 'दे दना दन' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। रोहित शेट्टी निर्देशित यह एक कॉप ड्रामा फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे। वहीं 'सिंघम' स्टार अजय देवगन और 'सिंबा' स्टार रणवीर सिंह का इस फिल्म में कैमियो भी होगा। सिर्फ कटरीना कैफ के किरदार को लेकर लोगों में संशय था अब रोहित शेट्टी ने वह भी खत्म कर दिया है।

Rohit Shetty reveal Katrina Kaif role in Akshay Kumar film Sooryavanshi
Sooryavanshi - फोटो : social media

अभिनेत्री नेहा धूपिया के चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' में निर्देशक रोहित शेट्टी ने कटरीना कैफ के किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रोहित ने बताया, 'कटरीना फिल्म में डॉक्टर का किरदार निभाएंगी।' रोहित ने आगे बताया कि कटरीना कैफ सेट पर बहुत ही सवाल किया करती हैं...यह ठीक है...यह सही है? मैं उन्हें बताता हूं कि वह बहुत ही खूबसूरत हैं लेकिन एक समय बाद तो मैं भी चुप हो जाता हूं।'

Rohit Shetty reveal Katrina Kaif role in Akshay Kumar film Sooryavanshi
katrina kaif - फोटो : instagram

अपनी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर रोहित ने कहा, 'लोग कहते हैं कि मैं कमर्शियल फिल्में बनाता हूं और पैसे कमाता हूं। लेकिन जबसे मैं निर्माता बना हूं मैंने यह अनुभव किया है कि अगर मेरी फिल्म 150 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार नहीं करती है तो मुझे काफी नुकसान उठाना पड़ता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Shetty reveal Katrina Kaif role in Akshay Kumar film Sooryavanshi
Sooryavanshi - फोटो : amar ujala mumbai

खुद की टीम और स्क्रिप्टिंग को लेकर उन्होंने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्टिंग के पहले दिन से उनकी टीम को पता होता है कि वह कभी भी कुछ भी बदल सकते हैं। इस वजह से उनकी टीम प्रत्येक परिस्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार रहती है। गौरतलब है कि 'सूर्यवंशी' रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स की चौथी फिल्म है। बीते दिनों 'सिंबा' के एक साल पूरे होने पर इस फिल्म का एक लुक सामने आया था जिसमें अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह पुलिस की वर्दी में दुश्मनों पर गोलियां बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 27 मार्च 2020 को रिलीज हो रही है। 

पढ़ें: अनसंग वॉरियर्स के बाद अब बड़े परदे पर लौटेंगे सूरमा, इस अभिनेत्री ने शुरू की सीक्वेल की तैयारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed