फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cirkus: 'कोविड में टीम का घर चलाने के लिए बनाई थी फिल्म', रणवीर सिंह की 'सर्कस' की असफलता पर बोले रोहित शेट्टी

Thu, 25 Jan 2024 04:31 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 25 Jan 2024 04:31 PM IST
विज्ञापन
Rohit Shetty said on the failure of Ranveer Singh Cirkus says film was made to run workers house in Covid 19
सर्कस - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शेट्टी बॉलीवुड के सबसे सफल और लोकप्रिय निर्देशकों में से एक हैं। रोहित इन दिनों अपनी हालिया रिलीज सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस सीरीज को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। निर्देशक एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दे रहे हैं।  हालांकि, रणवीर सिंह के साथ उनकी 2022 की कॉमेडी फिल्म 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब निर्देशक ने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है।

Rohit Shetty said on the failure of Ranveer Singh Cirkus says film was made to run workers house in Covid 19
रोहित शेट्टी - फोटो : social media

 हाल ही में, सिंघम के निर्देशक ने एक साक्षात्कार में, रणवीर सिंह की 'सर्कस' की विफलता के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि यह फिल्म कोविड-19 महामारी के दौरान बनाई गई थी। रोहित ने कहा, “यह महामारी के दौरान बनाई गई थीं, जब चीजें बदल रही थीं। आज अगर मुझे वो विषय बनाना पड़े तो मैं उसे नहीं छूऊंगा और इस विषय पर फिल्म बनाने से पहले जरूर सोचूंगा।"

Rohit Shetty said on the failure of Ranveer Singh Cirkus says film was made to run workers house in Covid 19
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित ने आगे बताया कि उन्होंने महामारी के दौरान यह फिल्म अपनी टीम को व्यस्त रखने के लिए की। रोहित ने कहा, "तो हमें क्या करना चाहिए? कार्यकर्ता घर पर बैठे थे और हमारे पास सबसे लंबे समय तक यह स्क्रिप्ट थी। मैंने सोचा, ' चलो बना देते हैं। कार्यकर्ता भी व्यस्त रहेंगे और हम भी व्यस्त रहेंगे। यह एक स्टूडियो-आधारित फिल्म थी, जिसमें कोई कार नहीं उड़ रही थी, कोई एक्शन नहीं था, कोई धांसू एंट्री ने करानी नहीं थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Shetty said on the failure of Ranveer Singh Cirkus says film was made to run workers house in Covid 19
'सर्कस' के सेट पर वरुण शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म सर्कस विलियम शेक्सपियर के नाटक कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित है और इसमें रणवीर सिंह, वरुण शर्मा, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म कोविड-19 महामारी के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरना पड़ा था।

विज्ञापन
Rohit Shetty said on the failure of Ranveer Singh Cirkus says film was made to run workers house in Covid 19
‘इंडियन पुलिस फोर्स’ रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक के वर्क फ्रंट की बात करें तो रोहित ने हाल ही में रिलीज हुई एक्शन कॉप वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के साथ डिजिटल स्पेस में कदम रखा। शेट्टी ने सीरीज का निर्माण और सह-निर्देशन किया और इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। रिलीज होने के बाद से ही सीरीज को अधिकतर सकारात्मक समीक्षाएं मिली हैं।

Kunal Khemu: कुणाल ने पत्नी सोहा को खास अंदाज में दी शादी की सालगिरह की बधाई, करीना ने भी लुटाया प्यार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed