{"_id":"5cf15fe3bdec22078148a03a","slug":"rohit-shetty-shared-emotional-post-for-stant-director-veeru-devgan-with-sooryavanshi-stant-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ के बाद रोहित शेट्टी भी वीरू देवगन के लिए हुए भावुक, पोस्ट शेयर कर ऐसे किया याद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ के बाद रोहित शेट्टी भी वीरू देवगन के लिए हुए भावुक, पोस्ट शेयर कर ऐसे किया याद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 31 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rohit Shetty and veeru Devgan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। गुरुवार को उनके निधन पर शोकसभा रखी गई। इस शोकसभा में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे और वीरू देवगन को श्रद्धांजली दी। वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने वीरू देवगन को सोशल मीडिया पर याद करते हुए भावुक पोस्ट भी लिखा है।
2 of 5
veeru devgan
- फोटो : social media
महानायक अमिताभ बच्चन के बाद अब बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी वीरू देवगन को याद करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है। रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर बाइक चलाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने वीरू देवगन को याद करते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है।
3 of 5
rohit shetty
- फोटो : file photo
रोहित शेट्टी ने लिखा, 'ये असली पिता थे जिन्होंने अपने बेटों को हीरो बनाया।' अपने बारे में बताते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा, '16 साल की उम्र में स्टंट करना शुरू कर दिया और अब भी 45 साल की उम्र में स्टंट कर रहा हूं, मैं जानता हूं कि एक दिन वह इंसान मुझ पर गर्व करेंगें जो स्वर्ग में हैं, मेरे पिता मेरे गुरू- वीरू देवगन।'
रोहित शेट्टी अपनी पोस्ट में आगे लिखते हैं कि 'वीरू देवगन मुझे हमेशा सीखाते थे कि अपने काम के लिए हमेशा ईमानदार रहो और काम तुम्हारे लिए ईमानदार रहेगा, परफॉर्म करने से पहले पूरी सुरक्षा का ध्यान भी रखने को बोलते थे।' वीडियो के बारे में रोहित शेट्टी ने खुलासा करते हुए बताया कि, 'फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के परफॉर्म करने से पहले स्टंट रिहर्सल करते हुए। कृपया इस स्टंट को करने की कोशिश न करें।' गौरतलब है रोहित शेट्टी से पहले अमिताभ बच्चन ने भी वीरू देवगन के लिए इमोशनल ब्लॉग लिखा था।
विज्ञापन
5 of 5
Rohit Shetty
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि वीरू देवगन का 27 मई को निधन हो गया। वीरू ने न सिर्फ अपना बल्कि कई लोगों के सपनों को पूरा किया। रोहित शेट्टी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में बतौर स्टंटमैन एंट्री करने के बाद, स्टंट डायरेक्टर बनना और फिर खुद फिल्में डायरेक्ट करने तक का सफर सभी को पता है। लेकिन जो बात सब नहीं जानते वो यह कि रोहित शेट्टी को भी स्टंट की दुनिया में आने का मौका वीरू देवगन ने ही दिया था। रोहित शेट्टी न सिर्फ वीरू देवगन को गुरू मानते हैं। बल्कि कई बार कह चुके हैं कि वो जो भी है सिर्फ उनकी बदौलत हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।