{"_id":"5c89daacbdec22145e480de1","slug":"rohit-shetty-wife-maya-shetty-stay-away-from-lime-light-know-about-his-struggling-story-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित शेट्टी की पत्नी हमेशा रहती हैं लाइम लाइट से दूर, टैलेंट ऐसा कि पति को भी मात दे दें...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रोहित शेट्टी की पत्नी हमेशा रहती हैं लाइम लाइट से दूर, टैलेंट ऐसा कि पति को भी मात दे दें...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:08 AM IST
डायेक्टर-प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी आज अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । रोहित शेट्टी एक्शन फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए तक कमाती है। रोहित शेट्टी की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सिंबा' थी। रोहित शेट्टी इससे पहले 'सिंघम', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'गोलमाल सीरीज' जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं।
Trending Videos
2 of 8
rohit shetty
इसके अलावा रोहित शेट्टी कई रियलिटी शो के जज भी रहे । इसमें 'कॉमेडी सर्कस' और 'खतरों के खिलाड़ी' शामिल है । रोहित शेट्टी का जन्म 14 मार्च 1973 को मुंबई में हुआ था । रोहित शेट्टी के पिता एम बी शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री में एक्शन कोरियोग्राफर, स्टंटमैन और एक्टर थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
rohit shetty
वहीं उनकी मां मधु फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थीं । रोहित शेट्टी के दो भाई उदय शेट्टी और ह्रदय शेट्टी भी हैं । इसके अलावा उनकी 4 बहनें हैं । रोहित ने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट मैरी स्कूल से की थी । बचपन से ही रोहित शेट्टी को पढ़ाई से ज्यादा फिल्मों में इंट्रेस्ट था ।
4 of 8
rohit shetty
जब रोहित शेट्टी 14 साल के थे, तब उन्होंने डायरेक्टर बनने का फैसला कर लिया था । 17 साल की उम्र में रोहित ने डायरेक्टर कुकु कोहली के साथ अजय देवगन की फिल्म 'फूल और कांटे' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया । इसके बाद वो 13 साल तक असिस्टेंट डायरेक्टर का काम करते रहे ।
विज्ञापन
5 of 8
rohit shetty
एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने बताया था, ''मेरी पहली कमाई 35 रुपये थी । घर चलाने के लिए पैसे नहीं थे इसलिए कॉलेज छोड़ पड़ा और काम करना शुरू कर दिया ।' रोहित ने बताया था कि उन्होंने एक्ट्रेस तब्बू की साड़ियों में प्रेस तक किया है । साल 2003 में रोहित ने अपनी फिल्म डायरेक्ट करने के बारे में सोचा ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X