फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ronit Roy: रोनित रॉय ने पोस्ट साझा कर किया अपने साथ हुए धोखे का खुलासा! स्मृति ईरानी और रूपाली ने कही यह बात

Thu, 20 Apr 2023 12:55 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 20 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Ronit Roy pens cryptic note on being betrayed by someone smriti irani and rupali ganguly ask him what happened
रोनित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रोनित रॉय अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। अपनी फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर वह चर्चा में आ गए हैं। इस बार वह फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि अपनी एक पोस्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, अब अभिनेता ने एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने दर्द को साझा किया है।

Ronit Roy pens cryptic note on being betrayed by someone smriti irani and rupali ganguly ask him what happened
रोनित रॉय - फोटो : Instagram

रोनित रॉय ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें लिखा था कि 'भाई और ब्रो, ये शब्द अपना अर्थ पूरी तरह खो चुके हैं। जब मुझे कोई यह कहकर बुलाता है तो मैं इसे गंभीरता से लेता हूं और फिर वह मेरे साथ ऐसा करते हैं, जो मैं अपने दुश्मन के साथ भी नहीं कर सकता। इससे तकलीफ होती है, लेकिन पता चलता है कि इससे उनका स्तर गिर रहा है, मेरा नहीं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ronit Boseroy (@ronitboseroy)



Salman Khan: करण जौहर के साथ फिल्म बनाएंगे सलमान खान? अगले साल ईद पर होगी रिलीज

Ronit Roy pens cryptic note on being betrayed by someone smriti irani and rupali ganguly ask him what happened
रोनित रॉय - फोटो : Instagram
इस पोस्ट को साझा करते हुए कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, 'पैसा, रुतबा, खोई हुई सभी चीज वापस प्राप्त की जा सकती है। समय, प्यार, सम्मान और रिश्ते एक बार खो जाने के बाद कभी नहीं मिल सकते। जब आपको रियल होने की आवश्यकता है तो नकली क्यों बने रहना।

Priyanka Chopra: फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को अपने घर बुलाना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, दिल छू लेगी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
Ronit Roy pens cryptic note on being betrayed by someone smriti irani and rupali ganguly ask him what happened
रोनित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

रोनित के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर तमाम सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री से केंद्रीय मंत्री बनीं स्मृति ईरानी ने कमेंट कर पूछा कि 'क्या हुआ'। वहीं, रुपाली गांगुली ने रोनित के साथ संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, 'मैं आपका दर्द समझ सकती हूं।' वहीं, कुछ फैंस रोनित की पोस्ट पर दुख जताते हुए पूछ रहे हैं कि क्या हुआ? कई फैंस ने कमेंट कर कहा कि आजकल ऐसा ही होता है, सब भाई बोलकर काम करवा लेते हैं, फिर मतलब खत्म और रिश्ता भी।

Ayushmann is Back: ‘रातां कालियां’ में सुनाई देगी आयुष्मान खुराना की आवाज, जानिए सब कुछ इस गाने के बारे में

विज्ञापन
Ronit Roy pens cryptic note on being betrayed by someone smriti irani and rupali ganguly ask him what happened
रोनित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें रोनित रॉय के अभिनय करियर की तो उन्होंने टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कसौटी जिंदगी की', 'अदालत' से घर-घर में पहचान बनाई। अब वह फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रहे हैं। आखिरी बार रोनित रॉय 'गुमराह' में नजर आए थे। वहीं, अब वह शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' में भी दिखेंगे।

Irrfan Khan: फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन' का ट्रेलर आउट, आखिरी बार बड़े पर्दे पर दिखेंगे दिवंगत स्टार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed