रोनित रॉय एक अच्छे कलाकार होने के साथ-साथ एक अच्छे बिजनेसमैन भी हैं। रोनित बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सितारों तक को सिक्योरिटी प्रदान करते हैं। उनकी खुद की सिक्योरिटी एजेंसी हैं। अक्षय कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन तक उनके क्लाइंट हैं। इन सभी को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी रोनित रॉय ने अपने कंधों पर ली हुई है। लेकिन हाल ही में रोनित रॉय ने इस बात का खुलासा किया था कि लॉकडाउन की वजह से उनकी एजेंसी की माली हालत बहुत खराब हो गई थीं।
लॉकडाउन: रोनित रॉय ने किया खुलासा, इन सितारों ने नहीं की सिक्योरिटी सर्विस बंद, टाइम पर दिया पैसा
इन सितारों ने जारी रखी सर्विस
रोनित रॉय ने हाल ही में एक मीडिया बातचीत में ये बताया है कि अक्षय कुमार, करण जौहर और अमिताभ बच्चन सहित कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने उन्हें कभी भी सर्विस के लिए कॉल नहीं किया’। रोनित ने कहा, ‘मुझे ये संदेह था कि लॉकडाउन में सब कुछ बंद हो गया है और मेरे लड़के घर में बैठे हैं। इन सितारों के ऑफिस वाले लोग मुझे फोन करेंगे और कहेंगे कि हमने पैसे भेज दिए हैं। लेकिन आगे बिल तब ही भेजिएगा जब सब दोबारा खुल जाए।
बिना जानकारी लिए दिए पैसे
रोनित रॉय ने बताया कि मुझे बस यही डर था कि अगर सेलेब्स की सर्विस बंद हो जाएगी तो मेरे कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और करण जौहर ऐसे सितारे हैं जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में में भी अपनी सर्विस बंद नहीं की और बिल की जानकारी मांगे बिना ही मुझे पैसे ट्रांसफर कर दिए।
100 कर्मचारी पेरोल पर हैं
रोनित रॉय ने कहा मेरे साथ काम करने वाले 100 लोग पेरोल पर हैं। उस दौरान किसी की मां की तबीयत ठीक नहीं थी। उस समय किसी की पत्नी प्रेग्नेंत थीं तो किसी का बच्चा एक महीने का था। किसी को अपने घर की ईएमआई देनी थीं। मैंने उस समय अपनी सेविंग्स निकाल दी। जब कुछ दोस्तों ने मेरी आर्थिक स्थिति पर आर्टिकल पढ़ें तो वो मेरी मदद के लिए आगे आए।
कर्मचारियों को नहीं छोड़ सकता अकेला
रोनित रॉय ने कहा मैं अपनी सिक्योरिटी एजेंसी में काम करने वाले किसी भी कर्मचारी को अकेला नहीं छोड़ सकता हूं। अपने एम्प्लोयी से मिली गुड विशेज पर मैं प्राइस टैग नहीं लगा सकता। बता दें कि रोहित को जल्द वेबसीरीज में देखा जा सकेगा जिसमें वह एक टीचर की भूमिका में होंगे। इस क्राइम ड्रामा में ऋचा चड्ढा बभी नजर आएंगी।