सब्सक्राइब करें

ये हैं 'महाभारत' की 'द्रौपदी', पति की वजह से की 3 बार आत्महत्या की कोशिश, अब दिखती हैं ऐसी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 25 Nov 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
Roopa Ganguly Mahabharat Draupadi Lesser Known Facts
रूपा गागुंली - फोटो : social media

महाभारत का प्रसारण आज से करीब 30 साल पहले दूरदर्शन पर शुरू हुआ था। हर रविवार को प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक में दिखाई जाने वाली घटनाओं का ज़िक्र लोगों की चर्चा का विषय बनने लगा। इसके पात्र मानो भारत के हर घर का हिस्सा बन गए। बात चाहे 'युधिष्ठिर' और 'दुर्योधन' की हो या फिर 'द्रौपदी' की। इसका हर किरदार अपने आप में खास था।

Trending Videos
Roopa Ganguly Mahabharat Draupadi Lesser Known Facts
रूपा गागुंली - फोटो : Twitter

आज बात करते हैं महाभारत में 'द्रौपदी' का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रूपा गागुंली की। रूपा गागुंली 53 साल की हो चुकी हैं। रूपा का जन्म 25 नवंबर 1966 को कोलकाता के कल्याणी में हुआ था। रूपा ने अपना डेब्यु एक बंगाली सीरियल मुक्तबंध से किया था। 1986 में उन्होंने दूरदर्शन के टीवी सीरियल गणदेवता से हिन्दी करियर की शुरुआत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Roopa Ganguly Mahabharat Draupadi Lesser Known Facts
रूपा गागुंली - फोटो : social media
महाभारत की सफलता पर बात करते हुए रूपा ने सच का सामना शो के दौरान कहा था- महाभारत के बाद मेरा अनुभव चौंकाने वाला था। मुझे अपने जीवन का सबसे बड़ा झटका लगा था। मैं बहुत महत्वाकांक्षी नहीं थी कि डगमगाऊं। अपने करियर के इन 24 वर्षों में मैंने किसी से भी काम नहीं मांगा।
 
Roopa Ganguly Mahabharat Draupadi Lesser Known Facts
roopa ganguly - फोटो : social media
रूपा ने 1992 में एक मैकेनिकल इंजीनियर ध्रुब मुखर्जी से शादी की थी। शादी के 14 साल बाद वे 2007 में एक-दूसरे से अलग रहने लगे और बाद में जनवरी 2009 में तलाक ले लिया। अपने रिलेशन को लेकर रूपा ने शो में बताया था कि मैं रोज रोज के झगड़े से तंग आ गई थी। इसकी वजह से मैंने तीन बार आत्महत्या की कोशिश भी की। पति से अलग होने के बाद रूपा अपने से 13 साल छोटे प्रेमी दिब्येंदु के साथ अपने मुंबई के फ्लैट में रहती थीं।
विज्ञापन
Roopa Ganguly Mahabharat Draupadi Lesser Known Facts
भाजपा सांसद रूपा गांगुली - फोटो : Social media

रूपा ने दिब्येंदु को लेकर कहा था- उनकी वजह से ही मैं कोलकाता से वापस मुंबई आई। उसने मुझे दोबारा काम करने के लिए प्रेरित किया ताकि लोग मेरे काम को दोबारा याद करें। इसके बाद रूपा को मिला वो सीरियल जिसने उनको घर घर में मशहूर कर दिया। चीर हरण के सीन को शूट किया गया था और इस दौरान द्रौपद्री का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रुपा गांगुली सीन को करने के बाद रोए जा रही थी और उन्हें फिर डायरेक्टर ने किसी तरह से चुप कराया था। रूपा 2015 में बीजेपी में शामिल हुईं। इस वक्त वह संसद की उच्च सदन में सांसद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed