{"_id":"66609e23caa23a40f8066aca","slug":"round-the-clock-shoot-of-allu-arjun-fahadh-faasil-movie-pushpa-2-happening-in-hyderabad-release-on-august-15-2024-06-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2: इसलिए पूरी नहीं हो पा रही अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग, रिलीज की प्लानिंग पर भी अटका काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pushpa 2: इसलिए पूरी नहीं हो पा रही अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग, रिलीज की प्लानिंग पर भी अटका काम
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:46 PM IST
सार
इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार निर्देशक सुकुमार की अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अभिनीत फिल्म ‘पुष्पा 2’ के जो भी ताजा अपडेट हैदराबाद से आ रहे हैं, उससे हिंदी सिनेमा के उन फिल्म निर्माताओं में बेचैनी बढ़ रही है जिन्होंने इस फिल्म के चक्कर में अपनी फिल्मों की रिलीज आगे पीछे कर रखी है
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हैदराबाद का मौसम इन दिनों ठीक नहीं है। फिल्म ‘पुष्पा 2’ की शहर में चल रही शूटिंग के सेट पर रोज बादल गरज रहे हैं। फिल्म के हीरो अल्लू अर्जुन और विलेन फहद फासिल के दृश्यों की शूटिंग अब जाकर शुरू हो सकी है और फिल्म के दूसरे अहम किरदारों की तारीखों का जंजाल भी पूरी तरह समेट में नहीं आ रहा है। मुंबई तक पहुंच रही खबरें ये भी इशारा कर रही हैं कि अगर फिल्म की शूटिंग का हाल ऐसा ही रहा तो हो सकता है कि फिल्म अपनी तय तारीख 15 अगस्त को रिलीज ही न हो सके।
2 of 5
पुष्पा 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार निर्देशक सुकुमार की अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अभिनीत फिल्म ‘पुष्पा 2’ के जो भी ताजा अपडेट हैदराबाद से आ रहे हैं, उससे हिंदी सिनेमा के उन फिल्म निर्माताओं में बेचैनी बढ़ रही है जिन्होंने इस फिल्म के चक्कर में अपनी फिल्मों की रिलीज आगे पीछे कर रखी है। तेलुगु मीडिया में रोज इस फिल्म को लेकर नई खबरें आ रही हैं और इन पर नजर रखने वाले बता रहे हैं कि फिल्म का शूटिंग शेड्यूल काफी ऊपर नीचे हो रहा है।
3 of 5
पुष्पा 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज में अब सिर्फ ढाई महीने का वक्त बचा है और फिल्म की अब तक शूटिंग ही पूरी नहीं हो सकी है। फिल्म में मुख्य विलेन बने मलयालम सिनेमा के अभिनेता फहद फासिल इन दिनों कई फिल्में एक साथ कर रहे हैं और फिल्म ‘पुष्पा 2’ के लिए मिली उनकी तारीखों का उपयोग किया भी जा रहा है। इन दिनों फहद और अल्लू के बीच फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए जा रहे हैं। लेकिन, असल दिक्कत आ रही है इन अभिनेताओं के फिल्म के दूसरे कलाकारों सुनील, राव रमेश और अनसूया के साथ फिल्माए जाने वाले दृश्यों को लेकर।
जानकारी के मुताबिक साउथ सिनेमा के चर्चित कलाकारों सुनील, राव रमेश और अनसूया की तारीखें फिल्म ‘पुष्पा 2’ की टीम ने थोक के भाव में रोक रखी हैं। इनकी शूटिंग तय शेड्यूल के हिसाब से जल्द से जल्द पूरी करने का फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने अल्टीमेट भी जारी कर दिया है। फिल्म की शूटिंग पूरी करने के लिए इसकी टीम को अब दिन रात काम में जुटना होगा और तभी जाकर ये फिल्म अपनी रिलीज डेट 15 अगस्त तक सिनेमाघरों में आ पाएगी।
दिक्कत इस बात को लेकर भी आ रही है कि फिल्म के कुछ दृश्यों की शूटिंग फिर से हो रही है। पहले से शूट हो चुके कुछ दृश्यों में कमियां सामने आने पर उनका पैच वर्क भी साथ साथ ही चल रहा है। इस सबके बावजूद फहद फासिल के किरदार का बड़ा हिस्सा अब भी शूट होना बाकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।