फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upasana Kamineni: शादी के 10 साल बाद भी मां बनने को तैयार नहीं राम चरण की पत्नी उपासना, बताई चौंका देने वाली वजह

Sat, 09 Jul 2022 12:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 09 Jul 2022 12:37 PM IST
विज्ञापन
RRR Actor Ram Charan Wife Upasana Kamineni Revealed She Does Not Want to Have Kids Know Why
राम चरण- उपासना - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी शानदार फिल्मों की वजह से केवल दक्षिण भारत में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। अपनी एक्टिंग और लुक्स की वजह से राम चरण की महिला प्रशंसकों की संख्या काफी ज्यादा है, लेकिन 10 साल पहले वह शादी करके अपनी फीमेल फैंस का दिल तोड़ चुके हैं। राम चरण ने उपासना से शादी की है। शादी के इतने साल बाद भी दोनों माता-पिता नहीं बन सके हैं। इसको लेकर उनसे हमेशा सवाल पूछा जाता है और दोनों ही इस सवाल का खुलकर जवाब भी देते हैं। इस बीच उपासना का बच्चे को लेकर एक बयान इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

RRR Actor Ram Charan Wife Upasana Kamineni Revealed She Does Not Want to Have Kids Know Why
राम चरण- उपासना - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चे को लेकर दिया ये बयान

राम चरण की पत्नी उपासना को बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाना जाता है। हाल ही में राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने 17वें एटीए सम्मेलन में सद्गुरु जग्गी वासुदेव के साथ बातचीत की। बातचीत के दौरान, उपासना ने बच्चे पैदा करने और अपने जीवन में 'तीन आर' के बारे में बात की। बता दें कि तीन आर से तात्पर्य रिलेशनशिप, रिप्रोडक्शन और जीवन में उनकी भूमिका से है। उपासना ने बातचीत के दौरान बताया कि वह आबादी को कंट्रोल करने के लिए बच्चा नहीं चाहती हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Upasana Kamineni Konidela (@upasanakaminenikonidela)

RRR Actor Ram Charan Wife Upasana Kamineni Revealed She Does Not Want to Have Kids Know Why
उपासना- सद्गुरू जग्गी वासुदेव - फोटो : सोशल मीडिया

रिलेशनशिप के बारे में जवाब देते हुए सद्गुरु ने कहा कि उनके रिलेशन की बात में शामिल होना उनका काम नहीं है। आध्यात्मिक गुरु ने कहा, 'मनुष्य कार्बन फुटप्रिंट के बारे में चिंतित है लेकिन अगर मानव पदचिह्न कम हो जाते हैं, तो ग्लोबल वार्मिंग के बारे में भी चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसलिए, उन महिलाओं को देखना अच्छा है जिन्होंने प्रजनन नहीं करना चुना है।' इस पर उपासना ने कहा, 'मैं आपको बहुत जल्द अपनी मां और सास से बात करवाऊंगी', जिस पर सद्गुरु ने उत्तर दिया, 'मैंने ऐसी कई सास से बात की है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
RRR Actor Ram Charan Wife Upasana Kamineni Revealed She Does Not Want to Have Kids Know Why
राम चरण- उपासना - फोटो : सोशल मीडिया

2012 में हुई थी शादी
बता दें कि राम चरण और उपासना की शादी साल 2012 में हुई थी। दोनों एक दूसरे को कॉलेज के दिनों से ही जानते हैं। शादी से पहले दोनों अच्छे दोस्त थे। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। उपासना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अपोलो चैरिटी की वाइस प्रेसिडेंट हैं, साथ ही वह बी पॉजिटिव मैगजीन की चीफ एडिटर भी हैं। वहीं, राम चरण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में 'आरआरआर' और 'आचार्य' में नजर आए थे। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म 'आरसी 15' में नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed