{"_id":"623f5a8d724f7c167b657fa6","slug":"rrr-box-office-collection-day-2-baahubali-2-comparison-s-s-rajamouli-ram-charan-jr-ntr-ajay-devgn-alia-bhatt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RRR Box Office Collection Day 2: ‘आरआरआर’ के हिंदी संस्करण की कमाई में दूसरे दिन उछाल, तेलुगू की कमाई में भारी गिरावट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
RRR Box Office Collection Day 2: ‘आरआरआर’ के हिंदी संस्करण की कमाई में दूसरे दिन उछाल, तेलुगू की कमाई में भारी गिरावट
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:49 AM IST
सार
फिल्म के तेलुगू संस्करण को रिलीज के पहले दिन दर्शकों के मिले प्रतिसाद की अपेक्षा फिल्म को रिलीज के दूसरे दिन उम्मीद के मुताबिक प्यार मिलता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म ‘आरआरआर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ की बॉक्स ऑफिस पर गर्जना रिलीज के दूसरे दिन ही कमजोर पड़ती दिख रही है। फिल्म के तेलुगू संस्करण को रिलीज के पहले दिन दर्शकों के मिले प्रतिसाद की अपेक्षा फिल्म को रिलीज के दूसरे दिन उम्मीद के मुताबिक प्यार मिलता नहीं दिख रहा है। फिल्म ‘आरआरआर’ के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जो शुरूआती आंकड़े शनिवार देर रात तक मिले हैं, उनके मुताबिक फिल्म ने हिंदी भाषी राज्यों में तो अपना कलेक्शन सुधारा है लेकिन दूसरे भाषाई संस्करणों में फिल्म का कलेक्शन शनिवार को सुस्त रहा।
2 of 5
आरआरआर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘आरआरआर’ के शनिवार के शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े बताते हैं कि फिल्म रिलीज के दूसरे दिन 100 करोड़ का कारोबार भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर पाई है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में सभी भाषाओं के संस्करणो की कमाई मिलाकर 130 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले दिन के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘आरआरआर’ ने तेलुगू में 100.13 करोड़ रुपये, हिंदी में 20.07 करोड़ रुपये, तमिल में 6.5 करोड़ रुपये, मलयालम में 3.1 करोड़ रुपये और कन्नड़ में 0.20 करोड़ रुपये कमाए।
3 of 5
आरआरआर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके मुकाबले निर्देशक एस एस राजामौली की पिछली फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने रिलीज के पहले दिन 121 करोड़ रुपये का ही नेट कलेक्शन किया था। हालांकि इस फिल्म के हिंदी संस्करण का पहले दिन का कलेक्शन ‘आरआरआर’ से ज्यादा रहा। फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने रिलीज के पहले दिन हिंदी में 41 करोड़ रुपये, तेलुगू संस्करण में 58 करोड़ रुपये, तमिल में 17 करोड़ रुपये और मलयालम में 5 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आरआरआर बॉक्स ऑफिस कलेक्सन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘आरआरआर’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक उतना ही कारोबार किया है जितना राजामौली की पिछली फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने रिलीज के दूसरे दिन किया था। फिल्म ‘आरआरआर’ का शनिवार का कलेक्शन शुरुआती रुझानों के मुताबिक करीब 90 करोड़ रुपये रहा है। इसमें से हिंदी संस्करण की हिस्सेदारी में शुक्रवार के मुकाबले इजाफा हुआ और ये रकम करीब 26.50 करोड़ रुपये रही। फिल्म के तेलुगू संस्करण ने दूसरे दिन 32 करोड़ रुपये के करीब ही कमाई की। फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई करीब 220 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
5 of 5
आरआरआर - बाहुबली 2
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, रिलीज के दूसरे दिन राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने भी करीब 90 करोड़ रुपये की ही कमाई की थी। इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन हिंदी में 40.50 करोड़ रुपये, तेलुगू में 32 करोड़ रुपये, तमिल में 13.50 करोड़ रुपये और मलयालम में चार करोड़ रुपये कमाए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।