फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR Movie Release: ओमिक्रॉन संकट के बीच बड़े पर्दे पर रिलीज होगी राजामौली की RRR,भारी न पड़ जाए ये फैसला

Thu, 30 Dec 2021 11:15 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 30 Dec 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
RRR Release date Rajamouli film RRR to release on January 7 amid Omicron
आरआरआर - फोटो : Twitter

हर क्षेत्र की तरह कोरोना का फिल्म इंडस्ट्री पर भी बहुत व्यापक असर पड़ा था। कोविड के चलते सभी भीड़ वाली जगह जैसे जिम,  रेस्टोरेंट, सिनेमा हॉल सब बंद कर दिए गए थे। हाल ही में सब कुछ दोबारा पटरी पर आने लगा था लेकिन एक बार फिर रूप बदलकर कोरोना ने दस्तक दे दी है और ओमीक्रॉन की वजह से दोबारा से पाबंदियां शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों की कमाई पर असर दिखना शुरू हो गया है। इसलिए कई फिल्मों की रिलीज डेट टाली जा रही है लेकिन निर्देशक एसएस राजामौली फिलहाल अपनी फिल्म को टालने के मूड में नहीं हैं। फिल्म RRR को ओमिक्रॉन संकट के बीच ही बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।

RRR Release date Rajamouli film RRR to release on January 7 amid Omicron
rrr

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के चलते सभी मॉल, जिम, सिनेमाघर आदि बंद किए जाने लगे हैं और अंशकालिक नाइट कर्फ्यू भी लगना शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों ने भी सिनेमा हॉल की तरफ रुख करना कम कर दिया है। जिसके चलते फिल्म 83 बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी, जिसको देखते हुए फिल्म 'जर्सी' की रिलीज डेट टाल दी गई है लेकिन निर्देशक राजामौली की फिल्म RRR अपने तय शेड्यूल 7 जनवरी 2022 को ही रिलीज की जाएगी। 

RRR Release date Rajamouli film RRR to release on January 7 amid Omicron
RRR-जननी - फोटो : सोशल मीडिया

एसएस राजामौली की RRR एक बड़े बजट की फिल्म हैं। इसमें साउथ और बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारें एक साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म आरआरआर में एक्टर रामचरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट अहम किरदारों में नजर आएंगे। ऐसे में दर्शकों को तो ये बात जानकर खुशी होगी कि RRR की रिलीज डेट नहीं टाली गई है। नए साल की शुरुआत इस बार एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी धमाकेदार फिल्म आरआरआर से होगी, लेकिन देखना यह होगा कि कोविड के चलते ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है या फिर नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
RRR Release date Rajamouli film RRR to release on January 7 amid Omicron
एस एस राजामौली - फोटो : gulte

इसलिए नहीं टाली जाएगी RRR की रिलीज डेट-
राजामौली ने अपने फैसले की वजह बताते हुए कहा कि उनकी यह पीरियड ड्रामा फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हो रही है। यह एक बहुप्रतिक्षीत फिल्म है, इस फिल्म की रिलीज डेट संक्रांति के दिन तय की गई। इसके अलावा ये मूवी जुलाई 2020 में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना और प्रोडक्शन डिले की वजह से इस फिल्म की रिलीज में पहले ही देरी हो चुकी है। इसलिए निर्देशक राजामौली अपने फैसले पर टिके रहना चाहते हैं और अब वे इस फिल्म को लेकर रिस्क लेने के तैयार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed