{"_id":"5c42cff3bdec221a37667c17","slug":"rumours-of-pooja-hegde-will-in-akshay-kumar-and-rohit-shetty-film-sooryavanshi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सूर्यवंशी' में कौन होगी अक्षय कुमार की हीरोइन, कटरीना नहीं ये एक्ट्रेस होगी फाइनल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सूर्यवंशी' में कौन होगी अक्षय कुमार की हीरोइन, कटरीना नहीं ये एक्ट्रेस होगी फाइनल
Sat, 19 Jan 2019 01:05 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों अक्षय कुमार की नई फिल्म 'सूर्यवंशी' की हीरोइन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हर दूसरे दिन इस फिल्म से एक नई हीरोइन का नाम जुड़ रहा है लेकिन फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी के सूत्र बताते हैं कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने में अभी टाइम है और फिल्म की हीरोइन के बारे में कोई फैसला इसकी स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद ही लिया जा सकेगा।
rohit shetty
- फोटो : instagram
'सूर्यवंशी' की हीरोइन को लेकर सबसे पहली चर्चा ये सामने आई कि इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार के कहने पर पूजा हेगड़े को साइन कर लिया गया है। पूजा ने अभी तक एक ही हिंदी फिल्म की है और वह है ऋतिक रोशन के साथ आई 'मोहेनजोदारो'। वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री की व्यस्त अदाकारा है। उनकी एक और हिदी फिल्म 'हाउसफुल 4' भी रिलीज की कतार में है।
pooja hegde
- फोटो : file photo
दूसरी ओर पूजा हेगड़े के नाम से रोहित शेट्टी के दफ्तर ने इनकार किया तो अगले ही दिन सोशल मीडिया और डिजिटल न्यूज की कुछ एजेंसियों ने 'सूर्यवंशी' में कैटरीना कैफ की एंट्री करा दी। लेकिन अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक कैटरीना कैफ का नाम 'सूर्यवंशी' के लिए शॉर्टलिस्ट तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Shetty and katrina kaif
- फोटो : social media
गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्मों में उनकी पसंद की ही हीरोइन को शुरू से मौका मिलता रहा है और ऐसे में जो भी हीरोइन इन दिनों अक्षय के आसपास भी दिख जा रही है, उसका नाम 'सूर्यवंशी' से जोड़ दिया जा रहा है। बीते दिनों जब मीडिया में इस तरह की खबरें थी कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कटरीना कैफ नजर आ सकती हैं। इसके बाद डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इस खबर को सिरे से नकार दिया था।
विज्ञापन
Akshay Kumar
- फोटो : file photo
फिल्मफेयर की खबर के अनुसार, रोहित शेट्टी ने कहा है कि फिल्म 'सूर्यवंशी' में किसी भी हीरोइन का नाम अभी तक फाइनल नहीं किया गया है। खबरों की मानें तो अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' सुपरहिट मलयालम फिल्म 'एक्शन हीरो बीजू' का रीमेक है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार इस फिल्म में एक एटीएस ऑफिसर की भूमिका में होंगे।