{"_id":"5cd12392bdec22070e2bb7da","slug":"rumours-says-mehr-jesia-involved-arjun-rampal-girlfriend-gabriella-demetriades-baby-shower-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तो क्या अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के बेबी शावर के लिए खुद तैयारियां कर रहीं पत्नी मेहर जेसिया?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो क्या अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के बेबी शावर के लिए खुद तैयारियां कर रहीं पत्नी मेहर जेसिया?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 07 May 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Arjun, Mehr and Gabriella
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके एक बार फिर से अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में वह गैब्रिएला के साथ कभी क्लीनिक के बाहर तो कभी दोस्त की वेडिंग एनिवर्सरी पार्टी में दिखे। यहां तक कि इस खुशखबरी के बाद वह अपनी पत्नी से मिलने भी गए थे। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि अर्जुन की गर्लफ्रेंड का जल्द ही बेबी शावर होने वाला है। कहा जा रहा है कि इस सेरेमनी की पूरी तैयारी मेहर जेसिया कर रही हैं।
2 of 5
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades
- फोटो : twitter
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेबी शावर का यह फंक्शन जो इवेंट मैनेजमेंट कंपनी आयोजित करने जा रही है उससे मेहर जुड़ी हुई हैं। कहा जा रहा है कि मेहर ने अपने दोस्त कल्याणी-आदित्य करांडीकर के साथ मिलकर इस कंपनी का काम हाल ही में शुरू किया है। यह कंपनी इस सेरेमनी से जुड़ी हर चीज का ध्यान रख रही है।
3 of 5
गेब्रिएला दिमित्रियादिस और अर्जुन रामपाल
- फोटो : file photo
खबरों की मानें तो यह एक प्राइवेट अफेयर होगा जिसमें कुछ करीबी लोग ही शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि फंक्शन मुंबई के बांद्रा में ही किसी जगह पर रखा गया है। अर्जुन रामपाल ने अभी तक गैब्रिएला से शादी नहीं की है। मेहर जेसिया से अलग होने की जानकारी वह एक साल पहले ही फैंस को दे चुके हैं। मेहर की दोस्त के मुताबिक अर्जुन और मेहर ने अभी तक तलाक के लिए अर्जी नहीं दी है। दोनों अभी तक सेपरेशन की फाइनेंशियल टर्म्स पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
arjun rampal
- फोटो : file photo
यह अर्जुन का तीसरा बच्चा है। अर्जुन की दो बेटियां मायरा और माहिका हैं। अर्जुन के पिता बनने की खबर के बाद उनकी पत्नी मेहर का भी रिएक्शन आया था। मेहर की दोस्त ने मुंबई मिरर के हवाले से अपनी रिपोर्ट में मेहर के रिएक्शन के बारे में बताया। मुंबई मिरर ने लिखा- 'मेहर को अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रएला की प्रेग्नेंसी से कोई दिक्कत नहीं है। मेहर इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं कि अर्जुन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। मेहर अच्छी मां है और हर वो चीज करना चाहती हैं जो उनके बच्चों के लिए ठीक हो।'
विज्ञापन
5 of 5
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades
- फोटो : twitter
खबरों की मानें तो मेहर से अलग होने के बाद ही अर्जुन, गैब्रिएला को से डेट कर रहे थे। गैब्रिएला एक साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा पिछले साल वो FHM की 100 सबसे सेक्सीएस्ट महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल हुई थीं। साल 2015 में उन्होंने तेलुगू-तमिल फिल्म Oopiri से अपना करियर शुरू किया। अर्जुन आखिरी बार फिल्म 'डैडी' में नजर आए थे। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।