{"_id":"6268df8d84d28f37817dec30","slug":"runway-34-actor-boman-irani-is-working-on-a-script-for-the-past-one-year-for-his-directorial-debut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Boman Irani Directorial Debut: बोमन ईरानी ने शुरू की फिल्म निर्देशन की तैयारी, साल भर से कर रहे स्क्रिप्ट पर काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Boman Irani Directorial Debut: बोमन ईरानी ने शुरू की फिल्म निर्देशन की तैयारी, साल भर से कर रहे स्क्रिप्ट पर काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
बोमन ईरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में अभिनेता बोमन ईरानी जल्द ही अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' में नजर आने वाले हैं। अभिनेता इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में भी जुटे हुए हैं। जब एक इंटरव्यू के दौरान बोमन ईरानी से अजय देवगन के फिल्म का निर्देशन करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अजय देवगन की जमकर तारीफ की और इसके साथ ही निर्देशक के तौर पर अपने डेब्यू को लेकर भी बात की।
2 of 4
बोमन ईरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू के दौरान बोमन ईरानी ने कहा कि अजय देवगन कैमरा एंगल को बढ़िया तरीके से जानते हैं और उन्होंने फिल्म को बहुत ही अच्छे से शूट किया है। अजय को फिल्म का निर्देशन करने के साथ ही एक्टिंग करते हुए देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है। उन्होंने फिल्म में अपने किरदार को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म में मेरा किरदार काफी चुनौती वाला है। मुझे ऐसी फिल्में करने में मजा आता है, जिनमें मेरा किरदार मजेदार, चुनौती वाला और ऐसा हो कि उसे निभा कर मुझे संतुष्टि मिले।
3 of 4
बोमन ईरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में बोमन ईरानी अमिताभ बच्चन के साथ भी नजर आएंगे। उनके साथ किए गए सीन को लेकर तो उन्होंने कुछ नहीं बताया, लेकिन कहा कि अमिताभ बच्चन को एक्टिंग करते हुए देखना एक अलग ही तरह का अनुभव है। उन्होंने कहा कि मैंने अमिताभ बच्चन के साथ पहले भी फिल्में की हैं, उनके साथ काम करने का अनुभव हमेशा ही बढ़िया रहता है। बोमन ने कहा कि फिल्म में कोर्ट रूम का सीन है, जिसमें मुझे बैठे रहना है और सामने अमिताभ बच्चन अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे। वह अपना सीन देने से पहले डायलॉग बोलने की तैयारी करते हैं, जिसे देखकर आप बहुत कुछ सीख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बोमन ईरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता बोमन ईरानी जोकि एक बहुत ही बढ़िया फोटोग्राफर भी हैं, जल्द ही एक फिल्म का निर्देशन भी करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मैं पिछले एक साल से एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं। सब काम लगभग पूरा हो चुका है और अगर चीजें सही रहीं तो जल्द ही मैं अपनी डेब्यू फिल्म को डायरेक्ट करूंगा। बता दें कि आखिरी बार वह जॉन अब्राहिम के साथ 'परमाणु' में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।