बॉलीवुड के सुपरस्टार कहें या भाईजान सलमान खान के फैंस दुनिया भर में फैले हैं, जो उनकी फिल्मों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनके सभी फैंस को ईद का इंतजार रहता है क्योंकि ईद का मौका हो और सलमान की फिल्म रिलीज न हो ऐसा बहुत ही कम होता है। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हर साल ईद के मौके पर अपनी फिल्म रिलीज करते ही हैं। साल 2009 से शुरू हुआ यह सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है क्योंकि इस बार उनकी जगह अजय देवगन अपनी फिल्म 'रनवे 34' सिनेमाघरों में रिलीज कर रहे हैं। इससे पहले सिर्फ दो बार ऐसा हुआ है कि भाईजान ने ईद पर फिल्म रिलीज न की हो। सलमान खान के द्वारा शुरू किया गया यह ट्रेंड अब हर बॉलीवुड स्टार अपना रहा है। साल 2013 में सलमान ने रोहित शेट्टी और शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए ईद पर अपनी फिल्म रिलीज नहीं की और बीते साल तो खैर कोरोना ने कुछ होने ही नहीं दिया। लेकिन, क्या आपको पता है कि ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्मों में सबसे ज्यादा कारोबार किस फिल्म ने किया? चलिए हम बताते हैं।
Eid 2022: 900 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने सलमान को बनाया बॉक्स ऑफिस का बाहुबली, बस दो बार ही खाली रही झोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म का नाम- वांटेड
रिलीज का साल- 2009
यह पहला मौका था, जब सलमान खान ने अपनी फिल्म ईद पर रिलीज की थी। यह वह समय था, जब सलमान का करियर कुछ खास अच्छा नहीं चल रहा था। लेकिन प्रभु देवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म से एक बार फिर सलमान खान के करियर ने उड़ान भरी और फिल्म सुपरहिट साबित हुई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 93 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
फिल्म का नाम- दबंग
रिलीज का साल- 2010
इसके बाद सलमान खान ने साल 2010 में ईद के मौके पर अपने भाई अरबाज खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'दबंग' रिलीज की। इस फिल्म में उन्होंने इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे का किरदार निभाकर लोगों को अपनी एक्शन स्किल्स के साथ-साथ कॉमेडी स्किल्स का भी अहसास कराया, जो लोगों को खूब भाया था। उनकी यह फिल्म 213 करोड़ रुपये कमाने के साथ सुपर हिट रही थी।
फिल्म का नाम- बॉडीगार्ड
रिलीज का साल- 2011
31 अगस्त 2011 को ईद के दिन सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म 'बॉडीगार्ड' रिलीज हई थी। इस फिल्म से सलमान खान ने सुपरहिट देने की हैट्रिक लगा दी थी। उनकी इस फिल्म के एक्शन सीन्स को काफी पसंद किया गया था। सलमान खान की 'बॉडीगार्ड' ने 250 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया था।
फिल्म का नाम- एक था टाइगर
रिलीज का साल- 2012
साल 2012 में सलमान ने अपनी कथित एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ के साथ बड़े पर्दे पर फिल्म 'एक था टाइगर' से वापसी की थी। फिल्म में वह एक रॉ एजेंट के किरदार में नजर आए थे, जो दुनिया भर में भारत के लिए सीक्रेट मिशन करता है। इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद आज 'टाइगर' सलमान की एक सफल फ्रेंचाइजी बन गई है, जिसका तीसरा पार्ट आने के लिए बिल्कुल तैयार है। फिल्म ने करीब 320 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।