इस साल बड़े बजट की कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इस लिस्ट में अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' का नाम भी शामिल है। फिल्म 'रनवे 34' साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब फिल्म का टीजर भी सामने आ गया है। दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान ने अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' का टीजर रिलीज किया है। यह फिल्म इस साल 29 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज होगी।
Runway 34 Teaser: सलमान खान ने शेयर किया फिल्म 'रनवे 34' का टीजर, अजय देवगन का धांसू अंदाज जीत लेगा आपका दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान ने रिलीज किया टीजर
सलमान खान ने फिल्म के टीजर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरे पास इस साल ईद पर रिलीज करने के लिए कोई फिल्म तैयार नहीं है, तो मैंने अपने भाई अजय देवगन से रिक्वेस्ट की है अगर वह अपनी फिल्म ईद पर रिलीज कर दें। हमें ईदी देने के लिए। चलो इस ईद हम सब सेलिब्रेट करेंगे और देखेंगे रनवे 34।"
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)
खराब मौसम से जूझते दिखे अजय
48 सेकंड के इस टीजर में अजय देवगन को अपनी को-पायलट के साथ फ्लाइट उड़ाते दिखाया गया है। इस सीन में अजय के चेहरे पर डर और परेशानी साफ देखी जा सकती है। वह अपनी फ्लाइट को खराब मौसम से बाहर निकालने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। टीजर में अमिताभ बच्चन की भी एक झलक दिखाई गई है।
शानदार है रनवे 34 का टीजर
फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और 48 सेकंड के इस टीजर ने फैंस की उत्सुकता को और ज्यादा बढ़ा दिया है। इस टीजर ने यह भी साफ कर दिया गया है कि फिल्म का ट्रेलर 21 मार्च को रिलीज कर दिया जाएगा। धांसू डायलॉग के साथ यह टीजर कमाल का है।
ये है स्टार कास्ट
इस फिल्म का निर्देशन खुद सुपरस्टार अजय देवगन ने किया है और इसी के साथ वह मुख्य भूमिका में भी दिखाई देंगे। फिल्म में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन के अलावा एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, कैरी मिनाटी, बोमन ईरानी और आकांक्षा सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं।