{"_id":"62304e52edaedc1a0c2f2962","slug":"vidya-balan-reveals-why-no-hot-photoshoots-for-her-film-during-ask-me-anything-session-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vidya Balan: हॉट फोटोशूट क्यों नहीं करातीं? विद्या बालन ने दिया प्रशंसक के सवाल का मजेदार जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vidya Balan: हॉट फोटोशूट क्यों नहीं करातीं? विद्या बालन ने दिया प्रशंसक के सवाल का मजेदार जवाब
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ कमाल की कॉमेडियन भी हैं। प्रशंसक उनके अभिनय के साथ-साथ उनके सेंस ऑफ ह्यूमर के भी दिवाने हैं। विद्या ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन का आयोजन किया था। इस दौरान अभिनेत्री ने प्रशंसकों से बातचीत करते हुए अपने बेबाक जवाब से फैंस को हैरान कर दिया। एक यूजर ने विद्या से पूछा कि वह हॉट फोटोशूट क्यों नहीं कराती हैं? पढ़िए अभिनेत्री का जवाब...
2 of 4
विद्या बालन
- फोटो : instagram/balanvidya
'आस्क मी एनीथिंक' सेशन के दौरान विद्या ने उनके वेट, अपकमिंग फिल्म, डाइट आदि कई सवालों के जवाब दिए। सेशन के दौरान एक यूजर ने अभिनेत्री से पूछा- आप हॉट फोटोशूट क्यों नहीं कराती हैं? इस सवाल का विद्या ने मजेदार जवाब देते हुए कहा - गर्मी हो रही है और मैं शूटिंग कर रही हूं। तो हुआ न हॉट फोटोशूट। किसी को भी विद्या से इस जवाब की उम्मीद नहीं थी। हर कोई अभिनेत्री के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहा है।
3 of 4
विद्या बालन
- फोटो : Instagram
अन्य सवालों का जवाब देते हुए विद्या ने खुलासा किया कि उन्हें कपड़ो में साड़ी पहनना और खाने में इटालियन पसंद है। वहीं फेवरेट अभिनेत्री के बारे में पूछे जाने पर विद्या ने आलिया भट्ट का नाम लिया और फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में उनकी एक्टिंग की तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने बताया कि योगा पोज में उन्हें शवासन पसंद है। सेशन के ही दौरान एक फैन ने विद्या बालन से उनकी उम्र पूछ डाली, तो अभिनेत्री ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा 'गूगल कर लो'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विद्या बालन
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो विद्या बालन जल्द ही फिल्म जलसा में नजर आने वाली हैं। 18 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में विद्या के साथ शेफाली शाह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।