रूस और यूक्रन के बीच चल रही जंग को आज 34 दिन हो गए हैं। एक महीने से जारी जंग के बीच यूक्रेन में तबाही का ऐसा भयावह मंजर देखने को मिल रहा है कि लोगों के रौंगटे खड़े हो रहे हैं। पूरी दुनिया इस युद्ध के चलते यूक्रेन को सपोर्ट करती नजर आ रही है, इन लोगों में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के कई सितारें भी शामिल हैं। इसका असर दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड कहे जाने वाले ऑस्कर में भी देखने को मिला था, जब मशहूर अमेरिकी स्टार शॉन पेन ने ऑस्कर को बायकॉट करने की मांग की थी। उनकी शर्त थी की यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को आमंत्रित किया जाए।
Russia Ukraine War: यूक्रेन के सपोर्ट में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, पोस्ट कर लिख डाली ये बात
यूक्रेन की सपोर्ट में उतरीं प्रियंका
दुनिया के सभी देशों में बैठे लोगों को यूक्रेन के वासियों से हमदर्दी हो रही है, उनकी पीड़ा को देखकर हर कोई उनकी मदद करना चाहता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 'ग्लोबल सिटिजन' संस्थान ने यूक्रेन के शरणार्थियों को मदद पहुंचाने के लिए 'स्टैंड अप फॉर यूक्रेन' कैंपेन शुरू किया है, जिसमें उसने दुनिया भर के लोगों से मदद की मांग की है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने इस कैंपेन को सपोर्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "ग्लोबल सिटिजन ने अभी-अभी #standupforukraine कैंपेन शुरू किया है, जिसका उद्देश्य यूक्रेन के लोगों की मदद करना है। मानवीय सहायता के लिए शुरू किए गए इस अभियान के तहत 8 अप्रैल को सोशल मीडिया पर रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं 9 अप्रैल को जस्टिन ट्रूडो और वनड लेयेन प्लेज सेरेमनी को होस्ट करेंगे।"
पहले भी कर चुकी हैं यूक्रेन को सपोर्ट
पिछले महीने भी प्रियंका ने यूक्रेन को सपोर्ट किया था और रूस की कार्रवाई की निंदा की थी। उन्होंने लिखा था , "यूक्रेन में जो स्थिति सामने आ रही है वह भयानक है। निर्दोष लोग अपने और अपने प्रियजनों के जीवन के लिए डर में जी रहे हैं। इसकी वजह से सबका जीवन और भविष्य खतरे में पड़ गया है।" अभिनेत्री ने यूक्रेन के बच्चों की मदद के लिए अपने इंस्टा बायो में एक यूनिसेफ लिंक भी लगाया था, जिसमें दुनिया भर के लोग उन बच्चों के लिए दान कर सकते हैं।
प्रियंका का हैप्पी मंडे
प्रियंका चोपड़ा की एक झलक पाने के लिए लोग पागल रहते हैं। उनका सोशल मीडिया उनकी शानदार तस्वीरों और वीडियो से भरा पड़ा है। हालांकि अपनी बेटी के जन्म के बाद से वह सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहती हैं। फिर भी, वह अपने प्रशंसकों की खुशी और मनोरंजन करने के लिए समय-समय पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। जहां एक तरफ प्रियंका ने सोमवार को यूक्रेन को सपोर्ट किया, वहीं दूसरी तरफ क्वांटिको स्टार ने गुलाबी स्वेटर पहने अपनी एक शानदार सेल्फी साझा की। इस सेल्फी को साझा करते हुए उन्होंने इसे एक छोटा मगर प्यारा कैप्शन दिया। वह लिखती हैं,"जस्ट ए पॉज...हैप्पी मंडे।" इस तस्वीर से उनके फैंस नजर नहीं हटा पा रहे हैं।
ऑस्कर में काली साड़ी में पहुंचीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर के प्री-इवेंट पर अपने देसी लुक में दिखाई दीं। इस दौरान वह काली साड़ी में नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके कुछ अन्य दक्षिण एशियाई सहयोगियों ने प्री-ऑस्कर पार्टी की मेजबानी की। इस दौरान उनके साथ मिंडी कलिंग, कुमैल नानजियानी, अंजुला आचार्य, बेला बजरिया, मनीष के. गोया और श्रुति गांगुली नजर आए।