फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साहो की अभिनेत्री ने की ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टर से सगाई, लिपलॉक की तस्वीर साझा कर किया खुलासा

Wed, 09 Oct 2019 12:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 09 Oct 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
saaho actress Evelyn Sharma Gets Engaged to Her Australian doctor
Evelyn Sharma - फोटो : file photo

साहो, किस्सेबाज, ये जवानी है दिवानी और यारियां जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री एवलिन शर्मा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में हैं। दरअसल एवलिन पिछले कुछ समय से ऑस्ट्रेलियन डेंटल सर्जन और व्यवसायी डॉक्टर तुशान भिंडी को डेट कर रही हैं। 

saaho actress Evelyn Sharma Gets Engaged to Her Australian doctor
Evelyn sharma - फोटो : instagram

हाल में दोनों ने सगाई कर ली है। तुशान ने पूरे फिल्मी अंदाज में एवलिन को प्रपोज किया था। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। इस बारे में एवलिन ने बताया, तुशान और मैं सिडनी के मशहूर हॉर्बर ब्रिज पर गए थे। वहां पर उन्होंने रोमांटिक अंदाज में घुटनों के बल बैठकर एक स्पेशल नोट सुनाते हुए मुझे प्रपोज किया था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Yessss!!! 🥰💍🥳😍🤩

A post shared by Evelyn Sharma (@evelyn_sharma) on

saaho actress Evelyn Sharma Gets Engaged to Her Australian doctor
एवलिन शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

एवलिन शर्मा ने आगे बताया, जब वे मुझे प्रपोज कर रहे थे इस दौरान गिटारिस्ट मेरा पंसदीदा गाना बजा रहा था।  यह सपने के पूरे होने जैसा है। तुशान मुझे अच्छी तरह से जानते हैं और उनका प्रपोजल परफेक्ट था। एक्ट्रेस ने इस खास मौके की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
saaho actress Evelyn Sharma Gets Engaged to Her Australian doctor
Evelyn sharma - फोटो : instagram

एवलिन ने आगे कहा, हम लोग पिछले साल एक ब्लाइंड डेट पर मिले थे। तुशान काफी रोमांटिक हैं और वह मुझसे भी ज्यादा फिल्मी हैं। शादी के बारे में बात करते हुए एवलिन ने कहा, जब शादी की तारीख निश्चित होगी तो हम इसकी घोषणा करेंगे। इस समय हम दोनों एक दूसरे का साथ का आनंद उठा रहे हैं। शादी के बाद ऑस्ट्रेलिया में शिफ्ट होने को लेकर एवलिन ने कहा, सिडनी मेरे पंसदीदा शहरों में से एक है, मुझे जहां पर शिफ्ट होना अच्छा लगेगा। लेकिन मेरा एक घर भारत में भी रहेगा। आखिरकार यही हमारा घर है।

पढ़ें: माधुरी के साथ इंटीमेट सीन कर विवादों में आए थे विनोद खन्ना, विलेन का किरदार निभा बने 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed