सब्सक्राइब करें

सलमान-अक्षय को मात नहीं दे पाए 'बाहुबली', ओपनिंग डे पर 'साहो' ने जुटाए इतने करोड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 31 Aug 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
saaho film prabhas and shraddha kapoor starrer box office collection day 1
saaho - फोटो : social media

प्रभास और श्रद्धा कपूर की मच अवेटेड फिल्म साहो ने शुक्रवार को बड़े पर्दे पर दस्तक दी। बाहुबली के बाद प्रभास को एक बार फिर पर्दे पर देखने का फैंस इंतजार कर रहे थे। फिल्म को क्रिटिक्स के मिले जुले रिएक्शन मिले हैं हालांकि दर्शकों के बीच प्रभास का क्रेज देखने को मिला और पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग की है।

saaho film prabhas and shraddha kapoor starrer box office collection day 1
साहो - फोटो : सोशल मीडिया

साहो को तेलुगू, तमिल और हिंदी में रिलीज किया गया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, हिंदी में साहो का कलेक्शन पहले दिन 24 करोड़ रहा। फिल्म की कमाई के आंकड़ों को देखते हुए माना जा रहा वीकेंड पर फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। इस साल सलमान खान की फिल्म भारत ने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा 42.3 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार की मिशन मंगल रही जिसने पहले दिन 29.16 करोड़ जुटाए थे। तीसरे नंबर पर साहो है।

saaho film prabhas and shraddha kapoor starrer box office collection day 1
saaho - फोटो : Trailer

फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों को उस समय काफी निराशा हाथ लगी जब फिल्म के कई जगह मॉर्निंग शो रद्द हो गए। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार उत्तर भारत के कई शहरों में फिल्म साहो के मॉर्निंग शो रद्द करने पड़े। इसकी वजह सिनेमाघरों में समय पर फिल्म का प्रिंट ना पहुंचना बताया जा रहा है। ऐसी दिक्कत ज्यादातर साहो के हिंदी वर्जन के प्रिंट के साथ हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
saaho film prabhas and shraddha kapoor starrer box office collection day 1
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ही ये फिल्म ऑनलाइन लीक भी हो गई है। फिल्म का ऑनलाइन लीक हो जाना फिल्म के कलेक्शन को प्रभावित कर सकता है। 350 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी इस फिल्म का लीक हो जाना मेकर्स के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। बता दें कि यह पहली फिल्म नहीं है जो पायरेसी की शिकार हुई है।

विज्ञापन
saaho film prabhas and shraddha kapoor starrer box office collection day 1
साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

साहो में प्रभास और श्रद्धा के अलावा नील नितिन मुकेश, चंकी पांडेय, महेश मांजरेकर, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन सुजीत ने किया है। अमर उजाला डॉट कॉम के फिल्म रिव्यू में इसे 2 स्टार दिए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed