'बाहुबली' अभिनेता प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म 'साहो' (Saaho) का फैंस को काफी समय से इंतजार था। इस फिल्म में प्रभास के अलावा श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) भी अहम भूमिका में हैं। आज रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ही ये फिल्म ऑनलाइन लीक भी हो गई है। फिल्म को दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक सभी से मिलेजुले रिव्यू मिले हैं। ऐसे में फिल्म का ऑनलाइन लीक हो जाना फिल्म के कलेक्शन को प्रभावित कर सकता है।
रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ही लीक हो गई 'साहो', 350 करोड़ में बनी फिल्म पर दिख सकता नेगेटिव इंपेक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म को पायरेटेड डाउनलोड के लिए कई वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया गया है। साहो को सबसे बेस्ट बनाने के लिए मेकर्स ने पैसा पानी की तरह बहाया है। 8 मिनट लंबे एक्शन सीक्वेंस के लिए 70 करोड़ रुपए खर्च किए गए। ऐसे में फिल्म का लीक हो जाना मेकर्स के लिए नुकसान भरा साबित हो सकता है। हालांकि, यह फिल्म पहली नहीं है जो पायरेसी का शिकार हुई है।
हाल ही में, कंगना रनौत और राजकुमार राव की 'जजमेंटल है क्या' भी साइट पर एचडी प्रिंट के साथ लीक हुई थी। पहले सिर्फ दक्षिण भारतीय फिल्में ही लीक हुआ करती थीं लेकिन अब इस अवैध साइट ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की की भी नींद उड़ा रखी है। इससे पहले कई बड़े बजट की फिल्में लीक होने की वजह से कमाई पर असर देखने को मिला है।
सरकार द्वारा बैन लगाए जाने के बावजूद इस अवैध साइट पर लगाम नहीं लग पाई है। हालांकि इसी साल मोदी सरकार ने फिल्मों की पायरेसी रोकने के लिए सिनेमेटोग्राफी एक्ट 1952 में बदलाव को मंजूरी दी थी। इस बदलाव के बाद अगर कोई भी व्यक्ति सिनेमाघरों में फिल्मों को रिकॉर्ड करता पकड़ा गया तो उस पर 10 लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा आरोपी को तीन साल तक की जेल भी हो सकती है। लेकिन इसके बाद भी फिल्मों का लीक होना रुक नहीं रहा है।
ये भी पढ़ें- प्रभास की साहो देख ऐसा है पब्लिक रिव्यू, श्रद्धा कपूर से बोले फैंस, इससे अच्छा मुझसे शादी कर लेतीं