फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सात फेरे: इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं यह स्टार कपल्स, आलिया भट्ट से लेकर मौनी रॉय तक लिस्ट में हैं शामिल

Sat, 01 Jan 2022 11:08 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 01 Jan 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Saat Phere: These star couples can tie the knot this year from Alia Bhatt to Mouni Roy are included in the list
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया भर में धूमधाम नए साल की शुरुआत की गई। साल 2022 के स्वागत में आम से लेकर खास सभी ने जमकर जश्न मनाया। नए साल की शुरुआत के साथ ही अब सभी इस साल फिर कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं। बीते साल मनोरंजन जगत में कई स्टार कपल्स शादी के बंधन में बंधते नजर आए। लेकिन फैंस अभी भी अपने पसंदीदा कलाकारों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फैंस को इस साल कई और स्टार कपल्स शादी रचाते नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टार कपल्स के बारे में -

 

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट 

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी रणबीर और आलिया इस साल शादी के बंधन में बन सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों पिछले साल ही शादी करने वाले थे, लेकिन अपने बिजी शेड्यूल की वजह से उन्होंने शादी का प्रोग्राम इस साल तक टाल दिया था।

 

Saat Phere: These star couples can tie the knot this year from Alia Bhatt to Mouni Roy are included in the list
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : instagram/alifazal9

ऋचा, अली फजल 

लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे स्टार कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल इस साल मार्च में एक- दूसरे से शादी करने वाले हैं।

Saat Phere: These star couples can tie the knot this year from Alia Bhatt to Mouni Roy are included in the list
कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी 

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने ही अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में फैंस लगातार इस कपल की शादी को लेकर  लगातार कयास लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saat Phere: These star couples can tie the knot this year from Alia Bhatt to Mouni Roy are included in the list
मौनी रॉय, सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया

 मौनी रॉय, सूरज नांबियार 

टेलीविजन की मशहूर अदाकारा मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ इस साल शादी कर सकती हैं। अभिनेत्री बीते कई समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर उनकी बैचलर पार्टी की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं।

विज्ञापन
Saat Phere: These star couples can tie the knot this year from Alia Bhatt to Mouni Roy are included in the list
करिश्मा तन्ना, वरुण बंगिरा  - फोटो : सोशल मीडिया

करिश्मा तन्ना, वरुण बंगिरा 

टेलीविजन अदाकारा करिश्मा तन्ना और वरुण बंगिरा एक- दूसरे सगाई कर चुके हैं। अभिनेत्री ने नए साल के मौके पर अपने रिलेशनशिप को आधिकारिक कर दिया है। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह कपल 2022 में शादी रचा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed