फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: नानी बबीता ने प्यार से खींचे जेह के गाल, रणधीर कपूर ने हिलाया हाथ! देखें वीडियो 

Sat, 01 Jan 2022 08:23 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 01 Jan 2022 08:23 PM IST
विज्ञापन
Kareena kapoor and Karisma visit Randhir Kapoor nani Babita pulls Jeh's cheeks Watch
जेह अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान शुक्रवार रात अपने घर पर हुए भव्य नए साल समारोह के बाद पिता रणधीर कपूर के घर पहुंचीं थीं। करीना कपूर के साथ उनका छोटा बेटा जेह अली खान भी था। इस दौरान वहां बहन करिश्मा कपूर भी थीं। शनिवार शाम को जैसे ही करीना कपूर खान पिता के घर से निकली तो पैपराजी ने उनको अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस दौरान करीना कपूर खान की मां बबीता पोते जेह के प्यार से गाल खींचते हुए दिखीं।



 

Kareena kapoor and Karisma visit Randhir Kapoor nani Babita pulls Jeh's cheeks Watch
सैफ अली खान, जेह और करीना - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना कपूर खान ने भूरे रंग का टॉप पहना हुआ था और काले रंग का बैग ले रखा था। वहीं, करिश्मा  सनग्लास और कैप पहने नजर आईं। फ्लोरल प्रिंट टॉप पहने करीना कपूर खान की मां बबीता ने भी पैपराजी को हाथ हिलाया। 

Kareena kapoor and Karisma visit Randhir Kapoor nani Babita pulls Jeh's cheeks Watch
करीना, सैफ, सारा, जेह - फोटो : सोशल मीडिया

पैपराजी ने उनसे और रणधीर कपूर से पोज देने का अनुरोध किया था। जैसे ही जेह को नानी के घर से बाहर लाया गया और कार में बैठाया गया तो नानी बबीता भी बाहर आ गईं और उन्होंने प्यार से जेह के गालों को खींचा। इस दौरान नन्हा जेह भी कार से बाहर की तरफ झांकते हुए दिखा। वहीं, इस दौरान रणधीर कपूर भी पैपराजी को हाल हिलाते हुए दिखे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena kapoor and Karisma visit Randhir Kapoor nani Babita pulls Jeh's cheeks Watch
सैफ, इब्राहिम, तैमूर, सारा, जेह - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इससे पहले एक्ट्रेस करीना कपूर खान को कोरोना हो गया था। वह दो हफ्ते तक क्वारंटाइन में थीं। हालांकि इस दौरान भी वह इंस्टाग्राम पर सक्रिय थीं। उस वक्त पापा रणधीर ने उनकी तबीयत को लेकर अपडेट दिया था। मीडिया में बातचीत करते हुए रणधीर कपूर ने कहा था, डॉक्टर ने कहा कि कोरोना बहुत हल्का है। वह बेहतर महसूस कर रही है।
 

विज्ञापन
Kareena kapoor and Karisma visit Randhir Kapoor nani Babita pulls Jeh's cheeks Watch
इसके बाद करीना कपूर खान की रिपोर्ट 24 दिसंबर को नगेटिव आ गई थी। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। जिसे अब तक 16 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर कई कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- नर्स पतली हो गई। जबकि कई लोग करीना और जेह को ट्रोल भी कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed